ईरान संकट से भारत पर मंडराया बड़ा खतरा! तेल, रुपये और कमाई पर पड़ सकता है ऐसा असर
ईरान और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। तेल, गैस और खाड़ी देशों से आने वाले पैसों पर भारत की निर्भरता अब बड़ा सवाल बनती दिख रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस संकट का असर सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है।