Live Now

Today’s Live Update: सिर्फ एक क्लिक में जानिए 27 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें

27 अक्टूबर 2025 की बड़ी खबरों में टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज अलग हो गए हैं। वहीं, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर पसलियों में चोट के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं। देश-दुनिया की सभी अहम सुर्खियां पढ़ें, सिर्फ एक क्लिक में।

Updated : 27 October 2025, 1:02 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 27 Oct 2025 02:39 PM (IST)

      तेजस्वी यादव बोले: 'बिहार का लाल ही बिहार चलाएगा'

      आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार का नेतृत्व राज्य की जनता के भरोसे पर आधारित होना चाहिए और वही बिहार का सही मार्गदर्शन करेगा। तेजस्वी यादव ने आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की प्राथमिकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया।

    • 27 Oct 2025 02:35 PM (IST)

      तेजस्वी यादव का आरोप: 'एनडीए सरकार में बिहार में अपराध चरम पर'

      आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए एनडीए सरकार पर बिहार में बढ़ते अपराध के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

    • 27 Oct 2025 02:11 PM (IST)

      साउथ चाइना सी में अमेरिकी नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चीन ने दी जानकारी

      साउथ चाइना सी में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी नौसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीन ने इस घटना की जानकारी दी है और बताया कि हादसा अभ्यास के दौरान हुआ। हालांकि, क्रू की सुरक्षा के बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

    • 27 Oct 2025 01:13 PM (IST)

      मोंथा तूफान से पहले आंध्र में इमरजेंसी तैयारियों के लिए हेल्पलाइन कंट्रोल रूम सक्रिय

      आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात मोंथा के संभावित खतरे को देखते हुए राज्यव्यापी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता और निगरानी सुनिश्चित करेगा। सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की है।

    • 27 Oct 2025 01:04 PM (IST)

      जय भानुशाली–माही विज का तलाक फाइनल

      टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज अलग हो गए हैं। मीडिया में लंबे समय से इनके बीच अनबन की खबरें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने तलाक के कागजात पर साइन कर दिया था और जुलाई-अगस्त 2025 में तलाक फाइनल भी हो चुका है।

New Delhi: आज 27 अक्टूबर 2025 की ताजा खबरों में मनोरंजन, खेल और रक्षा तीनों क्षेत्र शामिल हैं। टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज अलग हो गए हैं। वहीं, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर पसलियों में चोट के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा, रक्षा मंत्री ने सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स की वार्षिक बैठक को संबोधित किया। डाइनामाइट न्यूज़ पर यहां शनिवार, 27 अक्टूबर की सबसे बड़ी सुर्खियों से रहें अपडेट।  अहम घटनाक्रम और ट्रेंडिंग कहानियों तक तुरंत पहुंचें, वो भी सिर्फ एक क्लिक में।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 27 October 2025, 1:02 PM IST