हिंदी
बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल
Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम तेज बारिश और आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। Bowring and Lady Curzon Hospital की एक पुरानी बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। शुरुआती आशंका है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल की दीवार के साथ एक बड़ा तिरपाल लगाया गया था, जिसके नीचे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोग और राहगीर बारिश से बचने के लिए खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा और भारी बारिश के दबाव में दीवार गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। बाद में आपातकालीन सेवाएं और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया।
प्रशासन फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या का आकलन कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
Location : Karnataka
Published : 29 April 2026, 8:19 PM IST
Topics : Bengaluru deaths hospital Rain Tragedy wall