Assembly Election Result 2026: तमिलनाडू में रुझानों में सीएम का बेटा पिछड़ा

तमिलनाडु में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में थलपति की पार्टी सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन कोलाथुर सीट से पिछड़ गए हैं। ताजा रुझानों में बाप-बेट पिछड़ रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 May 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Chennai: तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटा उदयनिधि स्टालिन ताजा रुझानों में पीछे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु चुनावों में शुरुआत से ही चर्चा में थी।

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, विजय की पार्टी आगे

अभी उनकी पार्टी 104 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से चुनावी मैदान में खड़े हैं। दोंनों ही जगह से वह बढ़त बनाए हुए हैं। वह CM स्टालिन की DMK का खेल बिगाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

दो राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर टीवीके उम्मीदवार एसवी बाबू से 1200 से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं।  तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन टीवीके उम्मीदवार सेल्वम डी से पिछड़ गए हैं।

Tamil Nadu Election Result 2026 Winners List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 सीट, देखें सभी सीटों का फाइनल रिजल्ट

तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्तारुढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम AIADMK के अलावा फिल्म अभिनेता विजय भी चर्चा में बने हुए हैं।

Location :  Chennai

Published :  4 May 2026, 11:17 AM IST

Advertisement