प्रिंस विलियम की शाही दावत में पारसी के साथ 14 पकवान का दिखा जलवा

प्रिंस विलियम के लिए तैयार किए गए 14 तरह के व्यंजनों में भारत के कई राज्यों और समुदायों के पारंपरिक खाने शामिल थे। मेन्यू में पारसी अंदाज का कीमा शक्शुका भी शामिल था। इसे भुनी हुई शिमला मिर्च और बिना गेहूं के बने क्रूटन के साथ तैयार किया गया था।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 19 November 2026, 1:58 PM IST
google-preferred

Mumbai:ब्रिटेन के प्रिंस विलियम इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बुधवार को मुंबई में धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने उनके लिए शानदार लंच का इंतजाम किया। इस खास दावत में सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद रहे। सैफ ने प्रिंस विलियम के साथ हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी दी।
प्रिंस विलियम के लिए तैयार किए गए इस खास लंच में कुल 14 तरह के व्यंजन परोसे गए। खाने में मुंबई के अलग-अलग समुदायों के स्वाद को शामिल किया गया था। खास बात यह रही कि कई पारंपरिक और मशहूर पकवानों को नए अंदाज में तैयार किया गया था। इस तरह इस दावत में भारतीय खान-पान की विविधता देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका! 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 9,249 पदों पर भर्ती

तीन दिन में तैयार करना पड़ा पूरा मेन्यू

इस खास लंच की जिम्मेदारी मुंबई की कैटरिंग कंपनी 'द बिग जेस्ट' को दी गई थी। इसके शेफ आनंद मोरवानी और रोहन मंगलोरकर ने मिलकर पूरा मेन्यू तैयार किया। इस कंपनी की शुरुआत 2020 के आखिर में हुई थी।

शेफ आनंद मोरवानी के मुताबिक, यह काम उन्हें अचानक मिला था। लंच से सिर्फ तीन दिन पहले यानी रविवार रात को रोहन मंगलोरकर के पास फोन आया। इसके बाद सोमवार तक पूरी तैयारी तय कर ली गई। इतने कम समय में टीम को प्रिंस विलियम के लिए खास मेन्यू तैयार करना था।

कम समय मिलने के बावजूद टीम ने मुंबई के अलग-अलग स्वाद और खाने की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए खास व्यंजन तैयार किए। यह दावत सिर्फ खाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके जरिए मुंबई की संस्कृति और खान-पान की खासियत भी दिखाई गई।

mumbai party

मुम्बई के मशहूर बावर्ची से बनवाया खाना( x)

प्रिंस विलियम की दावत में परोसे गए 14 खास पकवान

प्रिंस विलियम के लिए तैयार किए गए 14 तरह के व्यंजनों में भारत के कई राज्यों और समुदायों के पारंपरिक खाने शामिल थे। इस खास मेन्यू में महाराष्ट्र, कोली (मछुआरा समुदाय), पारसी, सिंधी, गुजराती, मुस्लिम, पंजाबी और जैन खान-पान की झलक देखने को मिली।

इस दावत में कुछ खास पकवान भी परोसे गए। इनमें अनानास और खसखस की चटनी के साथ चिकन नरगिसी कोफ्ता शामिल था। इसके अलावा चुकंदर और गोट चीज (बकरी के दूध से बना पनीर) की टिक्की भी बनाई गई थी, जिसे पिंडी छोले और दही के साथ परोसा गया।

मेन्यू में पारसी अंदाज का कीमा शक्शुका भी शामिल था। इसे भुनी हुई शिमला मिर्च और बिना गेहूं के बने क्रूटन के साथ तैयार किया गया था। इस तरह पूरे मेन्यू में अलग-अलग समुदायों के पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया गया।

मुंबई के कोली समुदाय के खाने को भी मिला खास जगह

शेफ आनंद मोरवानी के मुताबिक, इस खास मेन्यू में मुंबई के कोली समुदाय के पारंपरिक खाने को भी शामिल करने की कोशिश की गई थी। कोली समुदाय मछली और समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है। शुरुआत में मेन्यू में केकड़े से बनी एक खास डिश रखने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। शेफ ने इसकी जगह एक नया व्यंजन तैयार किया, ताकि मुंबई के अलग-अलग समुदायों के खान-पान को मेन्यू में जगह मिल सके।

इस दावत में एक और खास डिश परोसी गई, जिसका नाम लॉबस्टर और एग अकुरी था। इसे कुरकुरे बॉम्बे रस्क पर सजाकर टमाटर की चटनी के साथ परोसा गया। इस डिश को बनाने के लिए शेफ ने पारसी नाश्ते से प्रेरणा ली। इसमें टमाटर से बनी मीठी चटनी, पारसी अंदाज में तैयार अंडे की भुर्जी (अकुरी) और ऊपर से लॉबस्टर रखा गया था। इस तरह पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया गया।

 चिकन कोफ्ते से लेकर पारसी कीमा तक रहे खास पकवान

इस खास दावत में कई ऐसे व्यंजन शामिल थे, जिन्हें भारतीय और विदेशी खाने के स्वाद को मिलाकर तैयार किया गया था। इनमें चिकन नरगिसी कोफ्ता सबसे खास था। शेफ ने इसे ब्रिटेन की मशहूर डिश 'स्कॉच एग' से प्रेरित होकर बनाया था, ताकि ब्रिटिश मेहमानों को भी इसका स्वाद जाना-पहचाना लगे। इसके साथ अनानास और खसखस की चटनी परोसी गई, जिसमें मीठे, खट्टे और तीखे स्वाद का मेल था।

मेन्यू में स्मोक्ड लैम्ब शोल्डर क्रोइसैंट भी शामिल था। इसे भेड़ के मांस से तैयार किया गया था और फ्रेंच पेस्ट्री में परोसा गया। इसके साथ खजूर, इमली और अखरोट से बनी खास सॉस दी गई। ऊपर से कुरकुरे छोटे प्याज भी डाले गए थे।

इसके अलावा पारसी कीमा शक्शुका भी मेहमानों को परोसा गया। इसे बनाने के लिए सिंधी डिश 'टमाटर अंडा' और पारसी अंदाज के कीमे को मिलाया गया था। इस तरह शेफ ने पुराने और पारंपरिक व्यंजनों को नए तरीके से पेश किया।

Location :  Mumbai News

Published :  19 November 2026, 1:58 PM IST

Advertisement