Breaking: बॉम्बे हाईकोर्ट के CJ नियुक्त हुए जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जानें इनके बारे में बड़ी बातें

केंद्र सरकार ने जस्टिस श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से न्यायिक प्रशासन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 September 2025, 5:58 PM IST
google-preferred

Mumbai: केंद्र सरकार ने आज, गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए जस्टिस श्री चंद्रशेखर को बॉम्बे उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न्यायिक प्रशासन में उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए की गई है। जस्टिस चंद्रशेखर की नियुक्ति से न्यायपालिका में नई ऊर्जा का संचार होगा और न्याय वितरण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

जस्टिस श्री चंद्रशेखर का परिचय

जस्टिस श्री चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैंपस लॉ सेंटर से 1993 में LL.B की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 9 दिसंबर 1993 को वे दिल्ली स्टेट बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकृत हुए। वकालत के क्षेत्र में उनके करियर की शुरुआत दिल्ली से हुई और उन्होंने 19 साल के दौरान लगभग 3,500 मामलों में पैरवी की।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किया 21 हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर की सिफारिश, देखिए पूरी सूची

इस दौरान जस्टिस चंद्रशेखर सुप्रीम कोर्ट के 140 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट्स में काउंसल के रूप में शामिल रहे। इसके अलावा, उन्होंने झारखंड राज्य, AICTE, बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के स्टैंडिंग काउंसल के रूप में भी कार्य किया।

बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट

कैसा रहा न्यायिक का सफर ?

जस्टिस श्री चंद्रशेखर का न्यायिक सफर भी उतना ही शानदार रहा। उन्होंने 17 जनवरी, 2013 को झारखंड हाई कोर्ट (रांची बेंच) में एडिशनल जज के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद 27 जून, 2014 को उन्हें परमानेंट जज के रूप में पदस्थापित किया गया। दिसंबर 2023 में जस्टिस श्री चंद्रशेखर झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत रहे। उनका न्यायिक अनुभव और कार्यक्षमता उन पर विश्वास जताने का कारण बने, जिसके चलते उनका ट्रांसफर दिसंबर 2024 में राजस्थान हाई कोर्ट में हुआ।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र बंद पर लगाई रोक, राजनीतिक दलों और राज्य सरकार को दिए निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति

जस्टिस श्री चंद्रशेखर के लिए एक नई यात्रा शुरू हुई जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मई 2025 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की। यह सिफारिश 14 जुलाई 2025 को मंजूर हुई और फिर 21 जुलाई 2025 को उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली। अब, वह बॉम्बे हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायधीश बन गए हैं।

Location :