हिंदी
करवा चौथ पूजा विधि
New Delhi: करवा चौथ, भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जिसे सुहागिन महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था से मनाती हैं। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जल और निराहार व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
इस बार करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, जो कई शुभ योगों से युक्त है।
हिंदू धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इस कारण करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
इस वर्ष करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है, जो व्रत को और भी फलदायी बना रहा है। साथ ही इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में स्थित रहेगा, जो विवाह संबंधी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस दिन मां करवा की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं और प्रेम व विश्वास बढ़ता है।
Navratri 2025: व्रत में हेल्दी और एनर्जी-फुल स्नैक्स कैसे बनाएं, जानें आसान रेसिपी
इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, कथा सुनती हैं और फिर चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य के बाद व्रत खोलती हैं। चलनी से पति का चेहरा देखना इस दिन की पारंपरिक परंपरा है, जिसे प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं। यह व्रत केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैवाहिक रिश्तों में विश्वास, प्रेम और आत्मीयता को और मजबूत करता है। मान्यता है कि इस दिन जो महिला श्रद्धा से व्रत करती है, उसे सौभाग्य और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।
पापांकुशा एकादशी व्रत आज: जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, उपाय और पारण की पूरी जानकारी
Location : New Delhi
Published : 5 October 2025, 3:02 PM IST
Topics : Hindu Festival October 2025 Karva Chauth 2025 Karva Chauth Puja Vidhi Karva Chauth Vrat Vidhi Sarvartha Siddhi Yoga 2025
No related posts found.