हिंदी
मिनटों में तैयार करें बाजार जैसा पनीर (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: आज के समय में दूध और उससे जुड़े उत्पाद हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि ये कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाली चीजों में मिलावट के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर 'एनालॉग पनीर' इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे मैदा, अरारोट, डिटर्जेंट, पाम ऑयल और सिंथेटिक केमिकल्स जैसी खतरनाक चीजों से तैयार किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य की सुरक्षा और स्वाद से समझौता न करने के लिए बाजार से पनीर खरीदने के बजाय घर पर ही शुद्ध पनीर बनाना सबसे बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है।
घर पर बाजार जैसा सॉफ्ट और शुद्ध पनीर तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ दो मुख्य चीजों की आवश्यकता होगी, जिससे आप पूरी तरह सुरक्षित पनीर बना सकते हैं-
पनीर बनाने की शुरुआत सबसे पहले एक पैन में फुल क्रीम दूध उबालने से होती है। दूध को मध्यम तेज आंच पर कम से कम 8 से 10 मिनट तक उबालें और बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें ताकि वह पैन की तली से न चिपके। जब दूध उबलकर ऊपर आने लगे, तब गैस बंद कर दें और दूध को 1 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें। इसके बाद, उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालें और चम्मच से लगातार चलाते रहें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दूध में उबाल आने के बाद ही एसिड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
Lifestyle News: सर्दियों में स्किन को दें नेचुरल निखार, घर के नुस्खों से पाएं गुलाबी चमक
यदि 2 चम्मच नींबू का रस डालने के बाद भी दूध न फटे, तो आवश्यकतानुसार थोड़ा और रस मिलाया जा सकता है। हालांकि, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा एसिड डालने से पनीर सख्त या ठोस हो सकता है। दूध फटने के बाद जब उसमें मट्ठा जैसा पानी अलग तैरता हुआ दिखाई दे, तो प्रक्रिया सफल मानी जाती है। इसके बाद एक कटोरी के ऊपर छलनी रखें। यदि आपको भुर्जी या क्रम्बल्ड पनीर चाहिए, तो 2 मिनट बाद मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करके इसे छान लें। साथ ही, पनीर पर थोड़ा सा सादा पानी डालकर उसकी नींबू वाली खटास को आसानी से निकाला जा सकता है।
Lifestyle News: हर मौसम में चलने वाले फैशन ट्रेंड्स, जो कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते
यदि आपको बाजार जैसा ठोस और चौकोर पनीर चाहिए, तो छने हुए पनीर के ऊपर कोई भारी वजन रख दें या इसके लिए पनीर मोल्ड का उपयोग किया जा सकता है। इस भारी वजन को पनीर के ऊपर कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए बिना हिलाए रखे रहने दें। तय समय के बाद वजन हटाने पर आपका एकदम शुद्ध, देसी और सेहतमंद घर का बना पनीर पूरी तरह तैयार मिल जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 6 August 2026, 3:35 PM IST
Topics : Fresh Paneer Recipe Healthy Paneer Recipe Homemade Paneer Recipe How to Make Paneer Soft Paneer at Home
No related posts found.