SBI PO Notification: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस; एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक यहां

SBI PO Notification 2026: SBI ने 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 18 जून से 8 जुलाई तक चलेंगे। ग्रेजुएट युवा sbi.bank.in या ibpsreg.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 June 2026, 5:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनकर सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का यह एक बेहतरीन और गोल्डन चांस है। एसबीआई ने पीओ की नई भर्ती 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

क द्वारा कुल 1500 पदों के लिए विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया गया है।

SBI में पीओ की नौकरी को बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतिष्ठित और बेहतरीन नौकरियों में से एक माना जाता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण (Important Dates and Details of Posts)

इस नई वैकेंसी के तहत कुल 1500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 1446 पद रेगुलर और 54 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं। योग्य उम्मीदवार 18 जून 2026 से लेकर 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में और मेंस परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर या नवंबर 2026 में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

SBI Recruitment: बैंकिंग में सुनहरा मौका, एसबीआई ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर निकाली बड़ी भर्ती

कौन कर सकता है आवेदन? (Who can apply?)

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के साथ आवेदन कर सकते हैं कि इंटरव्यू के समय (30 सितंबर से पहले) उनकी डिग्री पूरी हो जानी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी (अर्थात जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए)। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी पैकेज और भत्ते (Salary package and allowances)

एसबीआई पीओ के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शानदार सैलरी पैकेज मिलता है। शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये  प्रति माह होती है। इसके अलावा अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सीसीए, पीएफ, मेडिकल सुविधाएं और लीज रेंटल जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। मुंबई जैसे बड़े सेंटर में पोस्टिंग होने पर एक एसबीआई पीओ का सालाना सीटीसी (सैलरी पैकेज) लगभग 21.97 लाख रुपये तक जाता है।

SBI Recruitment 2026: कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, जल्दी करें अप्लाई

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया (Easy application process)

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन और आवेदन प्रक्रिया आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से की जा रही है। उम्मीदवारों को सबसे पहले `ibpsreg.ibps.in` पर जाकर 'Click here for New Registration' पर क्लिक करना होगा। यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट करना होगा। इसके बाद लॉगइन करके अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक अंक (10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन) भरने होंगे। अंत में फोटो, सिग्नेचर अपलोड कर सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  18 June 2026, 4:51 PM IST

Related News

Advertisement