RRB NTPC UG सिटी स्लिप जारी, परीक्षा से पहले जानिए कहां होगा आपका सेंटर और कैसे करें तैयारी

RRB NTPC UG 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। परीक्षा मई और जून में आयोजित होगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 April 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यह स्लिप उम्मीदवारों को पहले से यात्रा और तैयारी की योजना बनाने में मदद करेगी।

एडमिट कार्ड से अलग है सिटी स्लिप

अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है। इसे एडमिट कार्ड के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता। RRB NTPC UG Admit Card 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सिटी इंटीमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RRB NTPC UG 2026 सिटी स्लिप (Img- Internet)

RRB Group D Vacancy: रेलवे में इन पदों पर निकली जॉब ही जॉब, फटाफट करें अप्लाई

परीक्षा तिथियां और शेड्यूल

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 07, 08, 09 मई और 13, 14, 16 व 21 जून 2026 को आयोजित होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

RRB NTPC UG परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें-

  • जनरल अवेयरनेस: 40 प्रश्न
  • गणित: 30 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग: 30 प्रश्न

परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देना होगा।

IBPS RRB PO रिजल्ट 2025 जारी: सिर्फ पांच स्टेप्स में चेक करें अपना स्कोर

म्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और यात्रा की योजना बना लें। साथ ही, परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

Location :  New Delhi

Published :  28 April 2026, 3:21 PM IST

Advertisement