हिंदी
रेलवे में निकली वेकेंसी (Img: Google)
New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से एक शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत कुल 312 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में सबसे अधिक पद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए रखे गए हैं। कुल 312 पदों में से 202 पद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के हैं। इसके अलावा चीफ लॉ असिस्टेंट के 22 पद, पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के 7 पद, सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर के 15 पद और स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 24 पद शामिल हैं।
तकनीकी और साइंटिफिक कैटेगरी की बात करें तो साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग के 2 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट) के 39 पद और साइंटिफिक सुपरवाइजर का 1 पद निर्धारित किया गया है। यह भर्ती विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर लेकर आई है।
RRB की इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
चीफ लॉ असिस्टेंट और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री जरूरी है।
साइंटिफिक असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पद: विज्ञान विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है, जो सामान्य तौर पर 30 से 40 वर्ष के बीच है। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जिससे अधिक उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकें।
रुद्रप्रयाग में पर्यटन संवर्धन को नई गति, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
रेलवे की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। अधिकांश पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 35,400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं चीफ लॉ असिस्टेंट जैसे वरिष्ठ पदों पर चयन होने पर 44,900 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल आय और भी बेहतर हो जाती है।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
रेलवे की ओर से राहत के तौर पर CBT-1 परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹400 और एससी-एसटी उम्मीदवारों को पूरा 250 रुपये वापस किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 9 January 2026, 11:06 AM IST
No related posts found.