दक्षिणी रेलवे में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती, 27 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
दक्षिणी रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा। उम्मीदवारों की आयु 15 से 22/24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेड के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।