हिंदी
इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड में भर्ती (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के अलग-अलग ट्रेडों के लिए निकाली गई है। रेलवे की यह वैकेंसी आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से फाइटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, सीओपीए, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई ट्रेडों में भर्ती निकाली गई है। रायपुर डिवीजन के लिए कुल 1363 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में 281 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सबसे अधिक पद फाइटर, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेड में निकाले गए हैं। ऐसे में तकनीकी ट्रेड से आईटीआई कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
Uttarakhand Job News: आईटीआई डिप्लोमा धारियों की बल्ले-बल्ले, जर्मनी में कमाएंगें लाखों
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तथा ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं रखा गया है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट बनाते समय 10वीं और आईटीआई दोनों के अंकों को बराबर वेटेज दिया जाएगा। यानी दोनों परीक्षाओं के औसत अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार होगी।
मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट
उम्मीदवार Apprenticeship India Portal या दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके SECR Raipur सर्च करें और अपने ट्रेड के अनुसार आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
Location : New Delhi
Published : 12 May 2026, 8:25 AM IST
Topics : Apprentice Merit Selection Job News No Exam Railway Jobs Railway Jobs 2026 Railway Recruitment 2026