हिंदी
इंडियन रेलवे ने RRC WR के तहत 5 हजार पदों में बंपर वैकेंसी जारी है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। वैकेंसी सी पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें ये खबर
रेलवे में बंपर वैकेंसी (Img- Internet)
Mumbai: क्या आप भी रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखते हैं और इसी की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल वेस्टर्न रेलवे, मुंबई ने RRC WR अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 5349 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
RRC इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू करेगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अगर आप इस पद आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले यह खबर पूरी पढ़ लें।
For General/ OBC/ EWS : 100 रुपये
For SC/ ST/ PwBD/ Women : 00 रुपये
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे को मिलने जा रही बड़ी उपलब्धि
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 23 मार्च 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। बता दें कि भर्ती में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा का पालन करना जरूरी है।
वेस्टर्न रेलवे (Img- Internet)
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को कम से कम 50% मार्क्स के साथ क्लास 10th (हाई स्कूल) पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए, कैंडिडेट्स को सबसे पहले वेस्टर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाना होगा। इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल्स, ट्रेड, आधार नंबर, मार्क्स/CGPA, डिवीज़न/वर्कशॉप समेत सभी डिटेल्स भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका आधार नंबर ज़रूरी है। साथ ही, अपना ईमेल एड्रेस सही से डालें। इसी जानकारी का इस्तेमाल करके आपसे कॉन्टैक्ट किया जाएगा।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे में 1.5 लाख नई भर्तियां जल्द, जानें पूरी जानकारी
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप वेबसाइट पर लॉग इन करें और सभी ज़रूरी डिटेल्स ध्यान से भरें। फिर आपको अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट और इनकम सर्टिफिकेट जैसे सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करने होंगे। सभी डिटेल्स भरने के बाद, फॉर्म में बताई गई कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भरें। रेलवे अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिसे आप भविष्य में नौकरी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।