Gonda Job Fair: गोंडा ITI में लगेगा रोजगार मेला, जहां एक दिन में बदल सकती है हजारों युवाओं की किस्मत!

गोंडा में 12 जून को होने वाला रोजगार मेला हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। एक ही दिन में कई बड़ी कंपनियां चयन प्रक्रिया करेंगी, लेकिन आखिर कौन-से अवसर खुलने जा रहे हैं और किन लोगों की किस्मत बदल सकती है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 June 2026, 4:55 PM IST
google-preferred

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आने वाला है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 12 जून को मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस रोजगार मेले का उद्देश्य देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस एक दिवसीय आयोजन के माध्यम से तीन से पांच हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

संस्थान प्रशासन ने इस मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्लेसमेंट प्रभारी शिवाकांत तिवारी और कार्यदेशक विजय कुमार ने जानकारी दी कि कौशल विकास मिशन के तहत यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा सवार परिवार पर टूटा कहर, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत

कौन-कौन से अभ्यार्थी ले सकते हैं हिस्सा

आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक के साथ-साथ आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। यह आयोजन पूरी तरह युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

सबसे खास बात यह है कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित सिस्टम भी शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सीधे रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो जाएगी। कार्यदेशक विजय बरवार ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सहायता केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

परीक्षा देने आए युवाओं से एआरएम की भिड़ंत का वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप मचा

80 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि रोजगार के इस अवसर को और व्यापक बनाया जा सके और अधिक से अधिक युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचे। मेले में 80 से अधिक कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और टेक्निकल जॉब्स के लिए भर्ती करेंगी। यह आयोजन युवाओं के लिए न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि उनके करियर को नई दिशा देने वाला मंच भी साबित हो सकता है।

Location :  Gonda

Published :  9 June 2026, 4:55 PM IST

Advertisement