ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद भी न हो जाएं बाहर! अग्निवीर भर्ती के लिए घर से निकलने से पहले चेक करें ये लिस्ट

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सेना ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस! जानिए एडमिट कार्ड, मार्कशीट, जाति और निवास प्रमाण पत्र से लेकर कौन-कौन से 11 डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना अनिवार्य है, ताकि आपकी मेहनत बेकार न जाए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 August 2026, 2:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली का दौर जारी है। देश भर के अलग-अलग जोन्स में युवा पूरे जोश और जुनून के साथ मैदान में पसीना बहा रहे हैं।

हालांकि, अक्सर यह देखने में आता है कि कड़ी मेहनत और रनिंग टेस्ट पास करने के बाद भी कई अभ्यर्थी केवल कागजातों की कमी या छोटी सी चूक के कारण बाहर हो जाते हैं। अभ्यर्थियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय सेना के भर्ती महानिदेशालय (Directorate General of Recruiting) ने स्पेशल FAQ सीरीज के जरिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची साझा की है।

रैली ग्राउंड में ले जाने वाले 11 सबसे जरूरी दस्तावेज

सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित ओरिजिनल (मूल) दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:

यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती: 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए अंतिम तिथि और योग्यता

  1. शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट।
  2. पहचान व निवास: आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)।
  3. आरक्षण व आय: जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), EWS सर्टिफिकेट और आय प्रमाण पत्र।
  4. चरित्र व खेल प्रमाण पत्र: सरपंच या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
  5. अन्य: रैली का आधिकारिक एडमिट कार्ड और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

2-2 फोटोकॉपी और सेल्फ अटेस्टेशन का रखें ध्यान

सेना भर्ती अधिकारियों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी कम से कम 2-2 फोटोकॉपी (Xerox) का सेट भी साथ रखना होगा। ये फोटोकॉपी खुद से हस्ताक्षरित (सेल्फ अटेस्टेड) या किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) द्वारा सत्यापित होनी चाहिए।

सलाह दी जाती है कि रैली स्थल पर जाने से पहले इन सभी कागजातों को एक सुरक्षित वाटरप्रूफ फोल्डर या फाइल में व्यवस्थित करके रखें, ताकि भीड़-भाड़ में कोई भी कागज गुम न हो।

IBPS Clerk Vacancy 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 11403 पदों के लिए ग्रेजुएट्स करें आवेदन

दलालों के झांसे से बचें, अपनी मेहनत पर रखें भरोसा

भर्ती प्रक्रिया के साथ ही सेना ने युवाओं को सतर्क करते हुए कहा है कि भर्ती कराने का दावा करने वाले दलालों और बिचौलियों से पूरी तरह सावधान रहें। भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है। कोई भी बाहरी व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी के बहकावे में न आएं, समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र/रैली ग्राउंड पहुंचें और अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा रखें।

Location :  New Delhi

Published :  5 August 2026, 2:23 PM IST

Related News

Advertisement