हिंदी
देवघर महोत्सव
Deoghar: तीन दिनों तक चला रंग, रस और राग का जादू आखिरकार एक शानदार समापन के साथ खत्म हो गया। राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव 2026 ने इस बार न सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि संस्कृति और संगीत का ऐसा माहौल बनाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आखिरी दिन का नज़ारा तो कुछ अलग ही था। जहां हर तरफ उत्साह, तालियों की गूंज और सुरों की मिठास छाई रही।
महोत्सव के आखिरी दिन की शुरुआत पारंपरिक झूमर नृत्य से हुई। जिसने मंच पर लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश कर दी। कलाकारों की ऊर्जा और तालमेल ने दर्शकों को शुरुआत से ही बांध लिया। धीरे-धीरे माहौल और भी रंगीन होता गया और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
इसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक कला, नृत्य और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला। जिसने देवघर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत किया।
इस मौके पर जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे महोत्सव देवघर को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Codeine Cough Syrup Case: कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से दबोचा
समापन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं बॉलीवुड सिंगर मधुबंती बागची, जिनकी मधुर आवाज ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शक झूम उठे और हर गीत पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। उनकी प्रस्तुति ने महोत्सव को एक यादगार अंत दिया।
तीन दिनों तक चले इस महोत्सव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देवघर सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कृति और कला का भी बड़ा मंच है। यहां की परंपराएं, लोक कलाएं और संगीत देशभर के लोगों को आकर्षित करने की ताकत रखते हैं।
महोत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को नई पहचान मिली।
Maharajganj News: आज से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ, जानें क्या बोले RSS प्रचारक?
जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ। लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने हर किसी को कुछ खास यादें दीं। बैद्यनाथ महोत्सव 2026 ने एक बार फिर देवघर को देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया।
Location : Deoghar
Published : 19 March 2026, 2:08 PM IST
No related posts found.