हिंदी
डिनर के दौरान ट्रंप को बनाया निशाना (Img- Internet)
Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को निशाना बनाकर एक बार फिर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। यह घटना व्हाइट हाउस के पास एक होटल में आयोजित कॉरस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि कौन है वो शख्स, जिसने ट्रंप पर हमला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले के पीछे 31 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति का हाथ बताया जा रहा है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी में उसका नाम “एलन” बताया जा रहा है। हालांकि, उसकी पूरी पहचान और हमले के पीछे की मंशा को लेकर जांच एजेंसियां अभी गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने डिनर हॉल में घुसते ही 5 से 8 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद मेहमानों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए।
हमलावर हिरासत में (Img- Internet)
डिनर के दौरान Donald Trump पर फिर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति JD Vance को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षा घेरा इतना मजबूत था कि किसी भी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप को सुरक्षित निकालने के बाद सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को घेर लिया और मुठभेड़ में उसे मार गिराया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।
US Iran War: ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान वार्ता के लिए अधिकारियों की पाकिस्तान यात्रा रद्द
घटना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ लिया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस हमले के पीछे हमलावर की मंशा क्या थी। क्या यह अकेले किया गया हमला था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
Location : Washington
Published : 26 April 2026, 8:33 AM IST
Topics : Breaking News Donald Trump trump US News World News