डिनर के दौरान Donald Trump पर फिर हमला, आरोपी गिरफ्तार

व्हाइट हाउस के पास एक होटल में आयोजित डिनर के दौरान अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। हमलावर ने कई राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए Donald Trump को सुरक्षित निकाल लिया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Updated : 26 April 2026, 9:31 AM IST
google-preferred

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को निशाना बनाकर एक बार फिर हत्या का प्रयास किया गया है। यह घटना White House के समीप एक प्रमुख होटल में आयोजित कॉरस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

डिनर के दौरान मची अफरा-तफरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल के डिनर हॉल में लगभग 8.45 बजे कार्यक्रम चल ही रहा था कि अचानक गोलियों की तेज आवाज गूंजने लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावर ने करीब 5 से 8 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Donald Trump Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस हरकत ने किया हैरान, दुनिया भर में चर्चा, देखिये वायरल वीडियो

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत संभाली स्थिति

गोलीबारी शुरू होते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट सक्रिय हो गए। उन्होंने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें सुरक्षित कर लिया। सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे होटल को अपने नियंत्रण में ले लिया और संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सभी वरिष्ठ नेता सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप समेत वहां मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं और मेहमानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस हमले के बाद व्हाइट हाउस और उसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमले के पीछे हमलावर का उद्देश्य क्या था।

Donald Trump: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का सख्त बयान, जेलेंस्की को दी आर्थिक युद्ध की धमकी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

घटना के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social के जरिए अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ लिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में राष्ट्रपति की सुरक्षा को और अधिक सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल जांच एजेंसियां हमलावर की पहचान और उसकी पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी हैं।

Location :  Washington

Published :  26 April 2026, 7:46 AM IST

Advertisement