महिला टीवी एंकर की हत्या को सुलझाने में उलझी पुलिस, शौहर की साजिश या लव-अफेयर का एंगल?

महिला टीवी एंकर की घर के अंदर हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और अब इस घटना को लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जैसे-जैसे मामले को सुलझा रही है, वैसे-वैसे इसमें कई नए खुलासे हो रहे हैं और वारदात की असली वजह उलझती जा रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 November 2026, 3:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक महिला टीवी एंकर की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राबिया अहसान के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट टीवी चैनल में एंकर और प्रोग्राम होस्ट थीं। रविवार को गुलशनबाद इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से एक संदिग्ध हथियार भी बरामद किया गया है।

हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को लेकर कई तरह के एंगल सामने आ रहे हैं। इस हत्याकांड को लव-अफेयर और एंकर के पति द्वारा रची गई खौफनाक साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक वारदात का असली कारण और पति की संलिप्तता पूरी तरह सामने नहीं आ सकी।

घर के अंदर चली गोली, जांच के घेरे में पति

एक पाकिस्तानी रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी पुलिस ऑफिसर (CPO) हसन मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि राबिया अहसान के पति को हिरासत में ले लिया गया है और एक संदिग्ध हथियार भी बरामद किया गया है। जांच की निगरानी के लिए CPO ने SSP और SSP के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में पुलिस ने मृतका के पति को लिया हिरासत में (Img: X)

चीन को मक्खन लगाने के चक्कर में फंसा पाकिस्तान, ताइवानी एयरलाइंस पर वैन लगाने पर किरकिरी

घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी पहुंची। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी (PFSA) की टीमें फिलहाल सबूत इकट्ठा कर रही हैं। पुलिस ने राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि उनकी मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पति ने बताया हादसा, पुलिस नहीं मान रही कोई दावा

पुलिस के अनुसार, घर पर काम करने वाले एक पुरुष स्टाफ सदस्य ने बताया कि राबिया अहसान के पति का दावा है कि गोली गलती से चल गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे को माना नहीं है और मामले की हर गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि औपचारिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फोरेंसिक विश्लेषण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर्ष गोयनका ने ट्रंप और असीम मुनीर की तस्वीर शेयर कर पाकिस्तान पर कसा तंज

आसिफा भुट्टो ने उठाए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

पाकिस्तान की 'फर्स्ट लेडी' आसीफा भुट्टो-जरदारी ने इस घटना पर दुख जताते हुए राबिया अहसान की हत्या पर चर्चा की। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने इस घटना की गहन, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। आसिफा ने रावलपिंडी में एक और कामकाजी महिला की हत्या का भी जिक्र किया 45 वर्षीय डिजिटल मीडिया एग्जीक्यूटिव हिना जावेद, जो अगस्त में रावलपिंडी स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं।

Location :  New Delhi

Published :  9 November 2026, 3:24 PM IST

Advertisement