हिंदी
पीएम मोदी का जापान दौरे पर भव्य स्वागत हुआ (Img: X)
Tokyo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं, जहां वे कई अहम कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को जब वे टोक्यो पहुंचे, तो वहां का माहौल पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगा नजर आया। जापानी नागरिकों ने पीएम मोदी का विशेष अंदाज में स्वागत किया। जापानियों ने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का किया जाप किया।
टोक्यो की सड़कों पर जापानी लोग पारंपरिक भारतीय अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत करते दिखे। उन्होंने हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ कहा और सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस आत्मीय स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का आभार जताया।
From Vedic chants to the echoes of ‘Bharat Mata ki Jai’…
Witness this amazing welcome for PM Modi in Japan. 🇮🇳🇯🇵 pic.twitter.com/AwPg3CqFxT
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) August 29, 2025
पीएम मोदी के टोक्यो के होटल पहुंचने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जापानी कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा किमोनो पहने जापानी कलाकारों ने जब भारतीय नृत्य पेश किया तो माहौल पूरी तरह भारतीयता से भर गया।
東京におけるインド人コミュニティの温かさに深く感銘を受けました。日本社会に大きく貢献しながら、我々の文化的ルーツを守り続けているその姿勢は、まさに称賛に値します。… pic.twitter.com/mdicwTbjC5
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025
इस आयोजन के दौरान भारत और जापान दोनों देशों के झंडे फहराए गए और पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत-जापान मैत्री की गहराई को दर्शाता है।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आपसी संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार जापान की यात्रा कर चुके हैं। उनकी पिछली द्विपक्षीय जापान यात्रा 2018 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए हुई थी। इसके बाद वे 2019 में ओसाका में जी-20 सम्मेलन और 2023 में हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।
पीएम मोदी की इस यात्रा ने न सिर्फ कूटनीतिक स्तर पर भारत-जापान रिश्तों को मजबूती दी है, बल्कि सांस्कृतिक संबंधों को भी एक नई पहचान दी है। जापानी नागरिकों द्वारा गायत्री मंत्र का जाप और भारतीय नृत्य प्रस्तुतियां इस दोस्ती की गहराई को दर्शाती हैं।
Location : Tokyo
Published : 29 August 2025, 4:18 PM IST
Topics : Gayatri Mantra Indian culture Japan Narendra Modi Tokyo