हिंदी
पाकिस्तान गैस संकट(Source: AI)
New Delhi: पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। महंगाई और किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। अब सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पाकिस्तान की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे न केवल हैरान करने वाली हैं बल्कि बेहद डरावनी भी हैं। कराची जैसे बड़े शहर में लोग अब खाना पकाने के लिए प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस जमा करने को मजबूर हैं। यह सुनने में जितना अजीब है, हकीकत में उतना ही खतरनाक है।
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची के कई हिस्सों में गैस की सप्लाई लगभग ठप है। विशेष रूप से ओरंगी टाउन और मोमिनाबाद जैसे इलाकों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। लंबे समय तक गैस कटौती और बेहद कम प्रेशर के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पटरी से उतर गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते उनके पास गुजारे का कोई और रास्ता नहीं बचा है।
एआरआई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में गैस की भारी किल्लत के बीच लोग अब खास तौर पर डिजाइन किए गए प्लास्टिक के गुब्बारों को स्टोरेज के तौर पर इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। गैस सप्लाई के दौरान लोग छोटे कंप्रेसर की मदद से इन प्लास्टिक के थैलों या गुब्बारों में गैस भर लेते हैं और एक बार गुब्बारा भर जाने के बाद उसे गैस लाइन से हटाकर सुरक्षित रख लिया जाता है, जिसका इस्तेमाल बाद में चूल्हे से जोड़कर खाना पकाने के लिए किया जाता है।
Kaushambi News: भूमि विवादों पर एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम ने मौके पर कराए कई मामलों का निपटारा…
स्थानीय बाजारों में मौत के इन 'कामचलाऊ' गैस स्टोरेज बैग की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है, जिनकी कीमत 1,000 से 1,500 रुपये के बीच है।
भले ही लोग अपनी भूख मिटाने के लिए यह तरीका अपना रहे हों, लेकिन यह किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। गैस से भरे ये गुब्बारे चलते-फिरते 'बम' के समान हैं। जरा सी लापरवाही या रगड़ लगने से ये फट सकते हैं, जिससे भीषण आग लग सकती है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बंद कमरों में इस तरह गैस का अवैध भंडारण जानलेवा साबित हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 30 April 2026, 1:29 AM IST
No related posts found.