Iran Israel War: ईरान ने अबू धाबी के पास किया ड्रोन अटैक, एक की मौत, उड़ानों पर पड़ा असर

जारी युद्ध के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में हमले तेज कर दिए हैं। दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई और उड़ानें प्रभावित हुई। जबकि अबू धाबी में मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 March 2026, 2:19 PM IST
google-preferred

New Delhi (Desk): मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार फैलता जा रहा है और अब इसकी आंच खाड़ी देशों तक पहुंच गई है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

सोमवार तड़के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे ईंधन टैंक में आग लग गई और एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। इसी दौरान अबू धाबी के अल बह्याह इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन हमला हुआ। इस हमले में एक फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत कई उड़ानों को रोक दिया और आसपास के रास्तों को भी बंद कर दिया गया।

बाद में स्थिति काबू में आने के बाद सीमित संख्या में उड़ानें फिर से शुरू की गईं, लेकिन कई फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं। इस हमले का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा। भारत के कोच्चि से दुबई जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

Crime in Bulandshahr: देवर को बलमा बनाना चाहती थी भाभी, नहीं हुई ख्वाहिश पूरी तो कर डाला घर का सत्यानाश

अबू धाबी में मिसाइल गिरने से मौत

दुबई के बाद अबू धाबी में भी एक बड़ा हादसा सामने आया। अल बह्याह इलाके में एक नागरिक वाहन पर मिसाइल गिर गई, जिससे उसमें सवार एक फलस्तीनी नागरिक की मौत हो गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

खाड़ी देशों में बढ़ता जा रहा खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला मिडिल ईस्ट में जारी बड़े संघर्ष का हिस्सा है। ईरान हाल के हफ्तों में खाड़ी देशों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी के अंत से अब तक यूएई पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा चुके हैं, जिनमें कई को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 March 2026, 2:19 PM IST

Advertisement