हिंदी
भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच सैन्य ताकत की तुलना चर्चा में है। ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के अनुसार भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है, जबकि बांग्लादेश 35वें स्थान पर है। जानें थलसेना, वायुसेना और नौसेना की पूरी तुलना।
भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव (Img Source: Google)
New Delhi: हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव साफ नजर आने लगा है। बांग्लादेश में एक अल्पसंख्यक हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग की घटना के बाद भारत ने कड़ी चिंता जाहिर की है। शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध भी पहले जैसे सहज नहीं रहे हैं। ऐसे हालात में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो सैन्य ताकत के लिहाज से कौन सा देश ज्यादा मजबूत साबित होगा।
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य क्षमता के मामले में भारत और बांग्लादेश के बीच बड़ा अंतर है। भारत दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है, जबकि बांग्लादेश इस रैंकिंग में 35वें स्थान पर है। यह अंतर साफ दिखाता है कि भारत न सिर्फ एशिया बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ी सैन्य शक्ति है जबकि बांग्लादेश की सैन्य भूमिका मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता तक सीमित मानी जाती है।
आधुनिक युद्धों में वायुसेना की भूमिका बेहद अहम होती है। इस मोर्चे पर भारत को जबरदस्त बढ़त हासिल है। भारतीय वायुसेना के पास करीब 1,080 कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हैं जिनमें आधुनिक फाइटर जेट, मल्टी-रोल एयरक्राफ्ट और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा भारत के पास लगभग 140 अटैक हेलीकॉप्टर भी हैं।
वहीं बांग्लादेश की वायुसेना आकार और क्षमता दोनों में सीमित है। उसके पास करीब 100 लड़ाकू विमान और लगभग 100 हेलीकॉप्टर हैं जो किसी बड़े सैन्य टकराव में भारत के सामने काफी कम साबित होते हैं।
India vs Bangladesh: नीतीश-रिंकू की जोड़ी ने मचाई बल्ले से तबाही, भारत 200 पार
जमीनी सेना की बात करें तो अंतर और भी साफ हो जाता है। भारतीय थलसेना के पास करीब 5,978 टैंक, बड़ी संख्या में बख्तरबंद वाहन, आधुनिक आर्टिलरी सिस्टम और लाखों प्रशिक्षित जवान हैं। इसके मुकाबले बांग्लादेश की सेना के पास लगभग 662 टैंक हैं और संसाधन भी सीमित हैं। बड़े पैमाने पर जमीनी युद्ध की स्थिति में भारत को स्पष्ट रणनीतिक बढ़त मिलती है।
समुद्री ताकत के मामले में भारत और बांग्लादेश की तुलना लगभग एकतरफा नजर आती है। भारतीय नौसेना के पास दो विमानवाहक पोत, 20 से ज्यादा पनडुब्बियां (जिनमें परमाणु पनडुब्बियां भी शामिल हैं) और दर्जनों अत्याधुनिक युद्धपोत हैं। यह क्षमता हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को रणनीतिक बढ़त देती है।
इसके उलट बांग्लादेश की नौसेना मुख्य रूप से तटीय सुरक्षा तक सीमित है। उसके पास न तो विमानवाहक पोत हैं और न ही पनडुब्बियां। उसके बेड़े में सिर्फ छह कोरवेट युद्धपोत हैं, जो सीमित दायरे में ही ऑपरेशन कर सकते हैं।
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार
रक्षा बजट किसी भी देश की सैन्य ताकत को समझने का अहम पैमाना होता है। भारत का रक्षा बजट बांग्लादेश से लगभग 50 गुना ज्यादा है। भारत का रक्षा बजट करीब 6.81 लाख करोड़ रुपये है, जबकि बांग्लादेश का रक्षा बजट लगभग 3.34 बिलियन डॉलर है। इस बड़े अंतर की वजह से भारत लगातार आधुनिक हथियार, तकनीक और सैन्य रिसर्च में निवेश कर पाता है।
No related posts found.