हिंदी
4000 साल पुराने एक प्राचीन शहर फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में पुरातत्वविदों ने 4000 साल पुराने एक प्राचीन शहर के मजबूत सबूत खोजे हैं, जिसे शोधकर्ता काबरा के रूप में पहचान रहे हैं। यह खोज यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा की प्रोफेसर Tiffany Early-Spadoni के नेतृत्व में हुई टीम द्वारा की गई, जिसमें खुदाई के दौरान लोअर टाउन ईस्ट पैलेस के मलबे से लगभग 20 क्यूनिफॉर्म टैबलेट्स और 100 से अधिक प्रशासनिक सीलिंग्स मिली हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था और शहरी जीवन
इन प्राचीन रिकॉर्ड्स से उस समय की प्रशासनिक व्यवस्था और शहरी जीवन की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आती है। वहीं, साइट पर मिले जले हुए ढांचे, टूटी दीवारें और भारी तबाही के निशान इस बात का संकेत देते हैं कि शहर को लंबे समय तक घेराबंदी वाले युद्ध सीज वारफेयर का सामना करना पड़ा था।
बड़े पैमाने पर हिंसा और अचानक विनाश की आशंका
खुदाई में 17 मानव अवशेष भी मिले हैं, जिन्हें बिना दफनाए वहीं छोड़ दिया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर हिंसा और अचानक विनाश की आशंका मजबूत होती है। 80 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए मैग्नेटोमीटर सर्वे, जिसे यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्दर्न कोलोराडो के Andrew Creekmore ने लीड किया, शहर के चारों ओर एक विशाल दीवार और संरचनात्मक अवशेष भी सामने आए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज उत्तरी मेसोपोटामिया के इतिहास और मध्य कांस्य युग की सभ्यता को समझने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Location : New Delhi
Published : 12 June 2026, 2:13 PM IST
Topics : 4000 year old city Child Death Mystery Iraq