हिंदी
सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम पीएम
Nepal: पड़ोसी देश नेपाल से बवाल और राजनीतिक संकट के बीच सुशीला कार्की आज रात 8:45 बजे नेपाल की अंतरिम पीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।
उनके नाम पर फाइनल सहमति बन गई है। नेपाल के राष्ट्रपति संसद भंग करने के लिए तैयार हो गए हैं। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी।
नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की आज लेंगी शपथ#NepalGenZProtest #NepalPM #BreakingNews pic.twitter.com/UFLUg3PNMu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 12, 2025
काठमांडू मेयर बालेन शाह के समर्थकों ने भास्कर रिपोर्टर को यह बात कही है। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं।
कौन है सुशीला कार्की
सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने 1979 में वकालत में अपना करियर शुरू किया था।
सुशीला कार्की 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश थीं। 2017 में उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था। सुशीला कार्की पर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगा था।
पूर्व राष्ट्रपति ने की शांति की अपील
नेपाल के पहले राष्ट्रपति राम बरन यादव ने कहा है कि आंदोलनकारियों की मांगें देश के मौजूदा संविधान के दायरे में रहकर पूरे किए जा सकते हैं।
पूर्व राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि हर नागरिक की जान-माल की सुरक्षा और देश को व्यवस्था व अच्छे शासन की ओर ले जाने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि जेन-Z की आकांक्षाएं नेपाल के 2015 के संविधान को ठीक ढंग से लागू करके हासिल किए जा सकते हैं। यह संविधान लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई संविधान सभा ने सात दशकों के सपनों और सैकड़ों शहीदों के बलिदान के बाद बनाया था।
Location : Nepal
Published : 12 September 2025, 7:29 PM IST
Topics : Interim PM nepal Oath President Sushila Karki