महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव; अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र और महामंत्री बने प्रमोद तिवारी

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र मिश्र और महामंत्री पद पर प्रमोद तिवारी विजयी घोषित किए गए। कड़ाके की ठंड के बावजूद अधिवक्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, कचहरी परिसर रहा गूंजता।

Maharajganj: महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की मतगणना चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस चुनाव में कुल 39 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

चुनाव परिणाम के अनुसार धीरेंद्र मिश्र को अध्यक्ष तथा प्रमोद तिवारी को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद निषाद और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम तिवारी (रिंकू) ने जीत दर्ज की।

Maharajganj Accident: अनियंत्रित बाइक झोपड़ी में घुसी, ऐसे हुई व्यक्ति की दर्दनाक मौत

इसके अलावा अरुण सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर पवन मिश्रा, अर्जुन एवं रंजीत गुप्ता विजयी रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनिल तिवारी, अरुण कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, विजय सिंह, विनय पांडेय और हीरालाल चौरसिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कनिष्ठ कार्यकारिणी में अर्चना प्रजापति, अभिषेक कुमार, अनुज विश्वकर्मा, गौरव तिवारी, दयासागर चौधरी और दुर्गेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद चुनाव परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन कचहरी परिसर विजय घोष और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा।

Maharajganj News: मनरेगा कन्वर्जेन्स पर जिलाधिकारी सख्त, बोले श्रम बजट में सभी विभागों की सहभागिता अनिवार्य

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी, महामंत्री अनूप सिंह, पूर्व अध्यक्ष इंद्रासन सिंह, जितेंद्र सिंह, तारकेश्वर तिवारी, हमीदुल्लाह खान, मनोज सिंह, सुधांशु पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, हरिहर मिश्र और राजेश पांडेय सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 24 December 2025, 7:07 PM IST

Advertisement
Advertisement