हिंदी
लवलीना का दमदार पंच
New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही लवलीना ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है।
लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुयोन सियोंग को मात दी। अब वह कम से कम कांस्य पदक के साथ टूर्नामेंट समाप्त करेंगी और उनकी नजरें स्वर्ण पदक पर होंगी।
मुक्केबाजी के अलावा तीरंदाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दम दिखाया। महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत इवेंट में चिकिता तनिपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने-अपने राउंड ऑफ-32 मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
चिकिता ने भूटान की दोरजी डोलमा को 149-140 से हराया, जबकि ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कजाकिस्तान की आदेल झेक्सेनबिनोवा को 148-145 से मात दी।
एशियन गेम्स में भारत के लिए कई खेलों में पदकों की बरसात जारी है। अनाहत सिंह और अभय सिंह ने स्क्वैश में रजत पदक जीतकर दिन की शुरुआत की।
वहीं, एंसी सोजन ने लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया। सर्वेश कुशारे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
एथलेटिक्स में पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
हरिता भद्रा ने 200 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
बॉक्सिंग में नरेंद्र और अंकुश भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने भी पदक पक्का कर लिया है।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 10:56 AM IST
Topics : Asian Games 2026 Asian Games Boxing India Boxing Medal Lovlina Borgohain Team India Medal Tally