पक्की खबर! सामंथा ने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर से रचाई शादी, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी दुल्हनिया

टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू ने सोमवार सुबह तमिलनाडु स्थित ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से शादी कर ली। बेहद निजी रखे गए इस समारोह में सिर्फ 30 मेहमान शामिल हुए। सामंथा लाल सिल्क साड़ी में नजर आईं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 December 2025, 4:44 PM IST
google-preferred

Chennai: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और ‘द फैमिली मैन’ के को-क्रिएटर राज निदिमोरू ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है। सोमवार सुबह तमिलनाडु स्थित ईशा योगा सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में दोनों ने बेहद सादगी और शांति के साथ शादी रचाई। यह समारोह अत्यंत निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल हुए।

सुबह-सुबह पूरा हुआ पवित्र अनुष्ठान

सूत्रों के मुताबिक विवाह सुबह सूर्योदय से ठीक पहले आरंभ हुआ और पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस पवित्र मौके पर सामंथा ने लाल रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी, जबकि राज सरल पारंपरिक पोशाक में नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि शादी का माहौल बेहद शांत और आध्यात्मिक था, जिसमें केवल परिवार और सबसे करीबी लोग उपस्थित थे।

रविवार रात से ही तेज थीं अटकलें

रविवार देर रात से ही यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी थी कि दोनों शादी के लिए ईशा योगा सेंटर पहुंचे हैं। हालांकि, किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया था। लेकिन सोमवार सुबह सब साफ हो गया कि सामंथा और राज ने सच में गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

जब स्कूल में ईशा देओल से पूछा था, “तुम्हारी दो मां हैं?”

श्यामली डे की पोस्ट बनी चर्चा का विषय

शादी की सुगबुगाहट के बीच, राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक मैसेज पोस्ट किया कि “Desperate people do desperate things” यानी “हताश लोग हताश काम करते हैं।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और प्रशंसकों में उत्सुकता और सवाल बढ़ गए। बता दें कि राज और श्यामली का 2022 में तलाक हो चुका था।

कैसे नजदीक आए सामंथा और राज?

दोनों के बीच रिश्ते की अफवाहें 2024 की शुरुआत में उड़ने लगी थीं, जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर राज के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। ‘द फैमिली मैन 2’ में काम करने के बाद दोनों के बीच प्रोफेशनल बॉन्डिंग और फिर धीरे-धीरे पर्सनल कनेक्शन मजबूत होता गया।

‘तेरे इश्क में’ ने तीसरे दिन मचाया धमाल, 2025 की टॉप 50 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर

 नागा चैतन्य से की थी पहली शादी 

सामंथा की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन चार साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से विवाह किया। वहीं राज निदिमोरू भी तलाकशुदा हैं। उनकी एक्स-वाइफ श्यामली डे बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रह चुकी हैं।

उम्र का अंतर भी चर्चा में

बता दें कि राज का जन्म 4 अगस्त 1979 को हुआ, जबकि सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को। इस तरह दोनों के बीच 7-8 साल का उम्र का अंतर है। लेकिन फैंस का मानना है कि प्यार उम्र नहीं, भावनाओं को देखता है। राज निदिमोरू इंडस्ट्री के एक बड़ी पहचान वाले फिल्ममेकर हैं। उन्होंने कृष्णा डीके के साथ मिलकर ‘द फैमिली मैन’, ‘स्त्री’, ‘गन्स एंड गुलाब’ और ‘फर्जी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

Location :  Chennai

Published :  1 December 2025, 4:44 PM IST

Advertisement