हिंदी
महाकुंभ से चर्चित हुईं मोनालिसा अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनका लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। व्हाइट ब्लेजर लुक में उनका नया अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
महाकुंभ की मोनालिसा (Img: Instagram)
New Delhi: महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा आज इंटरनेट पर एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। जिस लड़की ने कभी साधारण अंदाज में माला बेची थी, आज वही ग्लैमरस स्टाइल और बोल्ड लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी हर नई तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।
मोनालिसा का हाल ही में सामने आया लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इन तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई दंग रह गया। तस्वीरें दरअसल एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए खिंचवाई गई हैं, जिसमें मोनालिसा का अंदाज बिल्कुल अलग और मॉडर्न दिखाई दे रहा है।
नए फोटोशूट में मोनालिसा ने व्हाइट कलर का ब्लेजर पहना है। ग्लॉसी मेकअप और खुले बाल उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं। व्हाइट ईयरिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। इस ड्रेस-अप में मोनालिसा किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रही हैं।
फोटोशूट में मोनालिसा की कजरारी आंखें और आकर्षक मुस्कान उनके फैंस को दीवाना बना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। फैंस लगातार लिख रहे हैं कि उनका यह लुक बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर दे सकता है।
मोनालिसा की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उनकी हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। खास बात यह है कि उनकी जर्नी लोगों के लिए इंस्पायरिंग है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी से इंडस्ट्री में जगह बना ली है।
खबर है कि मोनालिसा जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फैन्स बेसब्री से उनके बड़े पर्दे पर कदम रखने का इंतजार कर रहे हैं।
मोनालिसा के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान है। उनकी ड्रेसिंग सेंस, स्टाइल और बोलने-चलने का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है। फैंस का कहना है कि यह बदलाव बेहद प्रेरणादायक है और उन्होंने साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी नई पहचान बना सकता है।
No related posts found.