जलवा बिखेरने में मां से आगे बेटी पलक तिवारी, ये 8 Photos आपको बना लेंगी अपना दीवाना, छठे से तो नजर नहीं हटेगी

पलक तिवारी, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए भी प्रसिद्ध हैं, सोशल मीडिया पर अपने हॉट और ट्रेडिशनल लुक्स से फैंस का दिल जीत रही हैं। रेड बिकिनी से लेकर ट्रेडिशनल लहंगा और साड़ी तक, पलक ने हर लुक में अपनी खूबसूरती और स्टाइल को बखूबी फ्लॉन्ट किया है। उनके फैशन सेंस को लेकर फैंस का प्यार लगातार बढ़ रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 August 2025, 2:30 AM IST
google-preferred

Mumbai: पलक तिवारी, जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए जानी जाती हैं, सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। चाहे वह बिकिनी पहनकर अपने हॉट लुक्स से हुस्न का जलवा बिखेर रही हों या फिर ट्रेडिशनल अवतार में किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रही हों, पलक हमेशा अपने फैंस को चौंकाने का एक मौका नहीं छोड़ती। उनका हर लुक, चाहे वह वेकेशन पर हो या किसी इवेंट में, इंटरनेट पर खूब वायरल होता है।

स्टाइलिश और ट्रेंडी बना रहा यह लुक

उनका यह लुक उनके फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन बैंगल्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है, जो उन्हें और भी स्टाइलिश और ट्रेंडी बना रहा है।

ट्रेडिशनल अवतार में भी नजर आई पलक

पलक तिवारी का ट्रेडिशनल लुक भी किसी राजकुमारी से कम नहीं होता। वह ब्लैक ब्रालेट ब्लाउज और लहंगा पहने एक इवेंट में बेहद खूबसूरत दिखी। उनका यह लुक बिल्कुल 'फुलझड़ी' जैसा था। जिसमें उनकी खूबसूरती और परफेक्ट फिटिंग पर भी फैंस की नजरें जम गई।

रेड कलर में लगी आसमान की परी

इसके अलावा पलक ने रेड कलर के लंहगे में भी अपने लुक को और भी खास बनाया, जहां उनका गहनों और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ लुक देखने लायक था।

 

बिकिनी लुक में पलक तिवारी का जलवा

पलक तिवारी ने हाल ही में अपने वेकेशन से एक बिकिनी फोटो शेयर की, जिसमें वह रेड कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में पलक का ग्लैमरस लुक और बेहतरीन फिगर साफ तौर पर देख सकते हैं।

साड़ी में पलक की अदाएं

पलक तिवारी साड़ी में भी पूरी तरह से दिल जीतने में माहिर हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी, जिसे ब्रालेट ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जो उनके मॉडर्न टच को और बढ़ा रहा था।

काबिल-ए-तारीफ है यह फोटो

इसके अलावा एक अन्य साड़ी में ऑलिव ग्रीन कलर के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहने पलक ने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। इस लुक में उनका सौंदर्य और स्टाइल इस हद तक काबिल-ए-तारीफ था कि उनके चाहने वालों ने इसे दिल से सराहा।

पलक के लुक्स पर फैशन फैंस का प्यार

पलक तिवारी के फैशन और लुक्स को लेकर उनके फैंस का प्यार लगातार बढ़ता जा रहा है। हर एक आउटफिट में वह अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। चाहे वह बिकिनी हो या ट्रेडिशनल लहंगा-साड़ी, पलक का हर लुक हमेशा से एक ट्रेंड सेट करता है।

बेहतरीन लुक में देखने का इंतजार

उनके फैंस उनकी अदाओं, स्टाइल और खूबसूरती के दीवाने हो चुके हैं और हर बार पलक को एक नई और बेहतरीन लुक में देखने का इंतजार करते हैं।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 21 August 2025, 2:30 AM IST