हिंदी
आधी रात को काजी तौकीर ने मचाया हंगामा
मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' में अब ड्रामा और ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है। घर के अंदर लगातार हो रही बहस, दोस्ती और विवादों के बीच सिंगर काजी तौकीर अपनी अलग अंदाज वाली हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।
अपने फेमस डायलॉग "आई एम अ रॉकस्टार बेबी" और मजेदार अंदाज के कारण काजी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब शो के नए प्रोमो में उनका एक अलग रूप देखने को मिला, जहां वह आधी रात को बिग बॉस से दवाइयां मांगते नजर आए।
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर अचानक परेशान नजर आए। रात के समय उन्होंने बिग बॉस से अपनी दवाइयां मांगीं।
प्रोमो में दिखाया गया कि शुरुआत में काजी शांत तरीके से बिग बॉस से दवा मांगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका गुस्सा बढ़ने लगता है और वह जोर-जोर से बोलने लगते हैं।
काजी तौकीर ने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उनकी जरूरी दवाइयां चाहिए।
इसके बाद वह बिग बॉस से गुस्से में कहते सुनाई देते हैं कि "आप बिग बॉस ही हो, भगवान नहीं हो।"
उनके इस बयान के बाद घर का माहौल बदल गया। हालांकि, इसके बाद बिग बॉस की ओर से उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया।
शो में काजी तौकीर अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बातचीत के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। घर के अन्य सदस्यों के साथ उनकी बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है।
अब दवाइयों को लेकर हुए इस विवाद के बाद देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में काजी और बिग बॉस के बीच का यह मामला किस दिशा में जाता है।
Location : New Delhi
Published : 12 September 2026, 5:32 PM IST
Topics : Bigg Boss 20 entertainment news Kazi Taukeer Bigg Boss Kazi Taukeer Viral Video TV Reality Show