New Delhi: पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, घर से खुशी-खुशी निकला था शख्स, फिर हो गया बड़ा कांड

अलीपुर के हिरणकी गांव के पास यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 वर्षीय रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर सुनकर स्थानीय मछुआरा नाव लेकर पहुंचा और रमण को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 August 2026, 9:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: अलीपुर के हिरणकी गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए 40 वर्षीय रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। रमण दो साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर यमुना में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे एक स्थानीय मछुआरे ने काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो साथियों के साथ यमुना में नहाने गए थे

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:14 बजे पुलिस को यमुना नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पता चला कि हिरणकी गांव के रहने वाले तीन लोग ठोकर नंबर 24 के पास यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान रमण मुखिया अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

कांप उठा जापान! टोक्यो में अचानक आए भूकंप के तेज झटकों से मची अफरातफरी, 20 से ज्यादा घायल

शोर सुनकर नाव लेकर पहुंचा मछुआरा

रमण को डूबता देखकर उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। शोर सुनकर स्थानीय मछुआरा चंदर शेखर मुखिया नाव लेकर घटनास्थल पर पहुंचा।

मछुआरे ने काफी प्रयास किया और रमण को पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रमण को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी और पांच बेटियों को छोड़ गए रमन

रमण मुखिया अपने परिवार के साथ हिरणकी गांव में रहते थे और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटियां हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मैनपुरी में काम दिलाने के बहाने महिला को साथ ले गया, फिर ट्यूबवेल में जो हुआ उसने उड़ाए होश

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी तरह की आपराधिक साजिश या अन्य संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  23 August 2026, 9:07 AM IST

Related News

Advertisement