हिंदी
पूड़ी बेलने के काम के लिए आया फोन (Source: Dynamite News)
Mainpuri: दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पूड़ी बेलने का काम दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूड़ी बेलने का काम करके अपने पति और बच्चों का भरण-पोषण करती है। 19 अगस्त को उसकी सहेली के मोबाइल पर कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़ेरी निवासी हरेंद्र उर्फ लकी का फोन आया। आरोप है कि हरेंद्र ने पूड़ी बेलने के काम के लिए दो महिलाओं की जरूरत होने की बात कही।
महिला के अनुसार, काम करने के लिए सहमति जताने के बाद 20 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे आरोपी उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गया।
दिल्लीवासियों! घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल, कहीं अचानक बारिश न रोक दे आपकी राह
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे काम दिलाने का झांसा देकर काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह उसे गड़ेरी स्थित एक ट्यूबवेल की कोठरी में ले गया। महिला के अनुसार, वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
UP Weather Alert: घूमने निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज कई शहरों में बारिश का अलर्ट
महिला के मुताबिक, घटना के बाद वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल पाई और अपने पति व सहेली को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसका पति उसे वापस गांव ले आया।
अगले दिन पति ने आरोपी को फोन कर उसके कथित गलत काम के लिए फटकार लगाई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला के पति को भी धमकी दी।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 23 August 2026, 8:38 AM IST