दिल्लीवासियों! घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल, कहीं अचानक बारिश न रोक दे आपकी राह

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह से बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। यूपी में गंगा-घाघरा समेत कई नदियां उफान पर हैं और 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 August 2026, 7:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: रविवार सुबह दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में सुबह से बारिश, मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह करीब 5 बजे से कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। सुबह कई इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

यूपी में नदियां उफान पर, 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण गंगा और घाघरा समेत करीब छह नदियां उफान पर चल रही हैं। प्रयागराज और वाराणसी में स्थिति ज्यादा प्रभावित बताई जा रही है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट समेत 84 घाट जलमग्न हैं।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी छत पर कराई गई। प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी और घाटों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

Gorakhpur: घर से नाराज होकर निकला मासूम कहां पहुंचा, सीसीटीवी से खुला पूरा राज

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बलिया, बांदा, मेरठ और नोएडा में बारिश का अलर्ट है।

Gorakhpur: रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी ढुलाई का खेल, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालियों से मंडरा रहा हादसे का खतरा

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने मौसम तंत्र और बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए दबाव के कारण मध्य और पूर्वी भारत में बारिश बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे में उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Sultanpur: नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने के सामने होगी ये चुनौतियां

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून ट्रफ अमृतसर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 23, 24 और 25 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  23 August 2026, 7:42 AM IST

Advertisement