नोएडा हिंसा मामले में इनसाइड स्टोरी: जान ना पहचान-तू मेरा मेहमान, महिलाओं केे ‘ब्लाउज’ सिलने वाले व्यक्ति का क्या था रोल?

नोएडा मजदूर हिंसा मामले में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका आंदोलन से कोई सीधा संबंध नहीं था। महिलाओं और पुरुषों के कपड़े सिलने वाला दर्जी नरेश कुमार हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल हो गया था। पुलिस ने वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 May 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Noida Desk: आपने एक कहावत सुनी होगी कि "जान ना पहचान-तू मेरा मेहमान" अगर इस खबर पर हम इस कहावत को लिखे तो गलत नहीं होगा। नोएडा में हुआ मजदूर का आंदोलन उन लोगों के लिए था, जो कंपनी में काम करते थे और कर्मचारी अपने वेतन की बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। अगर कोई व्यक्ति अपना प्राइवेट काम करता है तो उसका इस हिंसा और प्रदर्शन से कोई लेना देना दूर-दूर तक नहीं था। बावजूद इसके नोएडा में रहने वाला एक दर्जी इस आंदोलन और हिंसा का हिस्सा बन गया। वह पुलिस को चकमा देना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कैसे आरोपी को गिरफ्तार किया?

नोएडा हिंसा मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आज भी सर्विलांस और टेक्निकल टीम के माध्यम से जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले खुद को डीसीपी का ड्राइवर बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने एक दर्जी को गिरफ्तार किया है, दर्जी का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

‘मैं DCP साहब का ड्राइवर हूं…’ नोएडा हिंसा के आरोपी का दावा सुन पुलिस भी दंग

नरेश कुमार का इतिहास क्या है?

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 45 साल के नरेश कुमार के रूप में हुई है। नरेश कुमार वैसे तो मूल रूप से फतेहपुर जिले में स्थित जीतेखेड़ा गांव का रहने वाला था, लेकिन लंबे समय से नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। नोएडा में नरेश कुमार सिलाई का काम करता था। बीते 13 अप्रैल को नोएडा में जब मजदूरों की हिंसा भड़क गई तो नरेश कुमार इसका हिस्सा बन गया। हालांकि, इस हिंसा से उसका कोई लेना-देना नहीं था। यहां तक नरेश तो किसी कंपनी में काम भी नहीं करता था और ना ही किसी कंपनी के ऊपर आश्रित था। वह तो महिलाओं और पुरुषों के कपड़े सिलकर अपना जीवन यापन कर रहा था, लेकिन उसके बावजूद भी उसने बेवजह इस हिंसा में हिस्सा ले लिया।

Noida News

नरेश कुमार

विपुल मोटर्स में की थी तोड़फोड़

नोएडा हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस, बोले आरोपी- आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा गया

नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला। जिसमें दिखाई दे रहा है कि नरेश कुमार एक कंपनी में प्रवेश करता है और नारेबाजी करते हुए कुछ लोगों के साथ बाहर निकलता है। उसके बाद नरेश ने विपुल मोटर्स के सामने हिंसक आंदोलन किया। पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Location :  Noida

Published :  24 May 2026, 5:23 PM IST

Advertisement