एनआईटी से ग्रेजुएटआदित्य आनंद ‘नोएडा हिंसा’ का मास्टरमाइंड?
जमशेदपुर (एनआईटी) से इंजीनियरिंग की डिग्री, नामी कंपनी में हाई-पेइंग जॉब और लाखों का पैकेज, यह किसी भी युवा के लिए सफलता की मिसाल है। लेकिन झारखंड के निवासी आदित्य आनंद आज अपनी अर्जी के लिए नहीं, बल्कि हिंसा के कथित मास्टरमाइंड के रूप में चर्चा में हैं।