पत्थर, पेट्रोल और प्लानिंग… नोएडा बवाल में सामने आई खौफनाक साजिश

नोएडा में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और STF ने जांच तेज कर दी है। कई राज्यों के युवकों की भूमिका की जांच हो रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 April 2026, 4:34 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा में अचानक भड़की हिंसा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं ऐसे हुईं जैसे सब कुछ पहले से तय हो। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस पूरे बवाल के पीछे एक बड़ी साजिश की आशंका गहराती जा रही है।

कई राज्यों के युवकों पर शक

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्रियों के अंदर अचानक उग्र हुई भीड़ ने भारी नुकसान पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हिंसा में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, असम और त्रिपुरा के युवकों की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस और एसटीएफ अब इन सभी एंगल पर गहराई से जांच कर रही है।

CCTV और वीडियो से जुटाए जा रहे सबूत

घटना के दौरान कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही, लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ फुटेज में संदिग्ध युवक पत्थर, तेल के गैलन और लोहे के औजारों के साथ नजर आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि हिंसा पहले से प्लान की गई हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 203 ठेकेदारों को करोड़ों का नोटिस; पढ़ें पूरा अपडेट

कानपुर कनेक्शन की भी जांच

जांच में कानपुर के चार से पांच युवकों पर भी शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ युवक नोएडा में रहकर फल और सब्जी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में नौबस्ता और बादशाहीनाका क्षेत्रों से कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे यह कनेक्शन और मजबूत होता नजर आ रहा है कि बवाल में बाहरी लोगों की भूमिका हो सकती है।

खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ खुफिया और इंटेलीजेंस एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि अलग-अलग जगहों पर एक साथ हिंसा भड़कना सामान्य नहीं है, इसलिए साजिश की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नोएडा में सपाइयों को मजदूरों से मिलने से रोका, माता प्रसाद बोले- आवाज दबाई गई

अधिकारियों का बयान

अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि एसटीएफ अपने स्तर पर जांच कर रही है। अगर किसी अन्य एजेंसी को सहयोग की जरूरत होगी, तो पुलिस पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Noida

Published :  18 April 2026, 4:34 PM IST

Advertisement