चौकी से थाने तक चक्कर काटकर हारा पीड़ित, अब SP से लगाई गुहार, मैनपुरी में रसूखदारों के आगे बेबस खाकी?

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में मक्के की फसल पैक कर रहे युवक राहुल कुमार पर गांव के ही दबंग धर्मपाल और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व सरिए से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बेखौफ दबंगों ने उसे रास्ते में दोबारा पीटा।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 July 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने दबंगों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता राहुल कुमार, जो ग्राम रामपुरा , पो. अधार थाना एलाऊ का निवासी है, ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत में मक्के की फसल को पेकट में भर रहा था । आरोप है कि उसी समय गांव का ही निवासी धर्मपाल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

खेत में मक्के की फसल भरते समय दबंगों ने किया हमला

पीड़ित का आरोप है कि जब वह दोबारा अपना काम करने लगा, तो आरोपी सरिया और डंडे लेकर फिर से उसे मारने के लिए आए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। राहुल ने बताया कि उसने संबंधित पुलिस चौकी और फिर थाना एलाऊ में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

Mainpuri: हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, जानें केबिन में फंसे ड्राइवर की कैसे बची जान?

सख्त कार्रवाई की गुहार

​आरोपियों के हौसले बुलंद है, राहुल ने आगे आरोप लगाया कि घर लौटते समय आरोपियों ने उसे रास्ते में फिर से घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, दबंगों का कहना है कि उनके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए एक-दो और केस होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ​पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Mainpuri

Published :  4 July 2026, 3:49 PM IST

Related News

Advertisement