शराब पीकर संभाली स्टीयरिंग तो कटेगा जेब भारी, फतेहपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में वसूला लाखों का जुर्माना

फतेहपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में शनिवार रात जिले के तीन प्रमुख टोल प्लाजा पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 14 June 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

Fatehpur : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष "ड्रंक एंड ड्राइव" अभियान के तहत शनिवार देर रात जिले के विभिन्न टोल प्लाजाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

इन 3 टोल प्लाजा पर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

यातायात मुख्यालय के निर्देश पर जिंदपुर टोल प्लाजा पर यातायात प्रभारी केशरी प्रसाद यादव, बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई अवधेश कुमार सिंह तथा काटोघन टोल प्लाजा पर खागा सीसी टीम प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं टीएसआई देव प्रकाश ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 ई-चालान किए गए, जिन पर कुल 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Fatehpur: वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक, आखिर क्यों बढ़ा मामला?

बिना नंबर प्लेट वाले मालवाहकों पर भी कसा शिकंजा

वहीं बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर 19 ई-चालान किए गए और 1.05 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त मलवां थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने हाईवे पर खड़े अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की।

Location :  Fatehpur

Published :  14 June 2026, 11:34 AM IST

Advertisement