Live Now

UP Breaking News Live: राजनीति, अपराध, मौसम और हर बड़ी अपडेट, एक क्लिक में पढ़ें यूपी की ताजा खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 1 July 2026 , 8:45 AM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 01 Jul 2026 08:45 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को रौंदा

      लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार पहले दुकानों के बाहर लगे टीनशेड से टकराई और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में एक मजदूर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    • 01 Jul 2026 08:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Noida में हनीमून पर पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप

      नोएडा में एक महिला ने अपने पति पर हनीमून के दौरान हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दार्जिलिंग में पति ने उसे सीढ़ियों से धक्का दिया और शादी के बाद से लगातार मारपीट करता रहा। महिला के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति दिल्ली स्थित अपने घर में रहने लगा। दोनों की शादी 30 अप्रैल को हुई थी और 9 मई को हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। पीड़िता की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-113 थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    • 01 Jul 2026 08:37 AM (IST)

      UP News Live Updates: Maharajganj में ENT विशेषज्ञ डॉ यशवर्धन दुबे ने मरीजों को समय पर इलाज की सलाह दी

      डॉक्टर्स डे पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. यशवर्धन दुबे ने मरीजों को जागरूक रहने और समय पर इलाज की सलाह दी है।

    • 01 Jul 2026 08:20 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद में पहचान छिपाने के आरोप पर बवाल

      गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में युवक-युवती को लेकर विवाद सामने आया। हिंदू संगठन ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने युवती के साथ आपसी सहमति से संबंध होने की बात कही, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    • 01 Jul 2026 07:46 AM (IST)

      UP News Live Updates: Auraiya में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, 2 घायल

      औरैया के बिधूना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिधूना भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी चोरी की एक घटना में वांछित थे और उनकी तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई को थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान के तहत अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    • 01 Jul 2026 07:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में खास उत्साह

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। इस अवसर पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। कई स्थानों पर केक काटने, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यालयों में उत्सव का माहौल है और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  1 July 2026, 7:38 AM IST

Advertisement