कुदरत का कोहराम! अगले कुछ घंटों में 15 राज्यों पर मंडराएगा मानसून का संकट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह गाइडलाइन

दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 15 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'। 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर। यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें यह जरूरी गाइडलाइन

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 July 2026, 8:13 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में मौसम को लेकर एक बड़ा और गंभीर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित देश के करीब 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों के भीतर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने की गंभीर आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बिगड़ते हालात को देखते हुए कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों के साथ-साथ केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में बेहद खराब मौसम की आशंका जताई गई है। लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

आ गया मानसून! यूपी में मानसून ने ली धांसू एंट्री, इन 30 जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में लुढ़केगा पारा

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए मौसम का यह बदलाव गर्मी से बड़ी राहत लेकर आ रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

1 जुलाई को मौसम सुहावना रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, असली खेल 3 जुलाई से शुरू होगा, जब गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा जो 6 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।

यूपी-बिहार और राजस्थान में मंडराया संकट

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार के पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और अररिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का तांडव देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ, राजस्थान के जयपुर, टोंक, कोटा, उदयपुर और अजमेर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है।

एमपी, गुजरात और झारखंड का हाल

मध्य प्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ के बस्तर और सुकमा में तेज हवाएं चलेंगी। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल तथा हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, गुजरात के सूरत, वडोदरा, वलसाड और झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूमि) समेत कई जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा।

NCR में मानसून की दस्तक: बादलों की लुकाछिपी के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान

आंधी-तूफान में भूलकर भी न करें ये काम

IMD ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी गाइडलाइन जारी की है। मौसम विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि आंधी-तूफान के दौरान लोग पेड़ों, बिजली के खंभों या किसी भी कमजोर ढांचे के नीचे शरण बिल्कुल न लें।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सड़क और ट्रैफिक की सही स्थिति जानने के बाद ही अपने सफर की शुरुआत करें। स्थानीय प्रशासन और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Location :  New Delhi

Published :  1 July 2026, 8:13 AM IST

Advertisement