आसमान बना मौत का साया, आंधी-तूफान ने ली जानें, पूर्वांचल में तबाही का मंजर
पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आए भीषण तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मिर्जापुर, वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत कई जिलों में भारी नुकसान दर्ज किया गया है।