हिंदी
देवरिया में मची सनसनी (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Deoria: जनपद में मंगलवार को पेट्रोल पंप के पीछे एक अज्ञात शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई। घटना मईल-कुण्डौली रामजानकी मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास की है।
जानकारी के अनुसार डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मईल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मईल में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे एक शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करायी गयी। आशंका जताई जा रही थी कि रस्सी से गला कस कर हत्या की गई होगी।
शव की पहचान महावीर कुशवाहा पुत्र बीरबल कुशवाहा निवासी कस्बा मईल उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। घटना स्थल का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) द्वारा किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल तथा पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
युवक के पिता बीरबल कुशवाहा ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Location : Deoria
Published : 1 July 2026, 3:29 AM IST