UP Breaking News Live: यूपी में आज क्या हुआ बड़ा उलटफेर? सियासत से लेकर अपराध तक की हर हलचल पढ़ें बस एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 June 2026 , 6:45 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 30 Jun 2026 06:45 PM (IST)

      भदोही में दर्दनाक हादसा, वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

      चौरी थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मनीष गौतम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भैरोपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में उस समय हुआ, जब मनीष वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    • 30 Jun 2026 04:35 PM (IST)

      UP News Live Updates: जीवनरक्षक पोलियो वैक्सीन के कैरियर खुले में रखे मिले, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

      देवरिया में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) के कैरियर बॉक्स सड़क किनारे एक दुकान के बाहर असुरक्षित अवस्था में रखे होने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण टीम वैक्सीन कैरियर को टेम्पू से लाकर कुछ समय के लिए वहीं छोड़ देती है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह कोल्ड चेन व्यवस्था और वैक्सीन सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

    • 30 Jun 2026 04:35 PM (IST)

      UP News Live Updates: सभासद कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग

      मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 में सभासद ने दो लोगों पर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पैसों के लेन-देन के विवाद में घटना होने का दावा किया गया। डायल-112 पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि सभासद ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    • 30 Jun 2026 04:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: बरेली में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा

      बरेली भीषण गर्मी से जूझ रहे बरेलीवासियों को मंगलवार को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। जिले में प्री-मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तड़के करीब चार बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला सुबह दस बजे के बाद तक जारी रहा। इसके बाद कुछ देर मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने उमस व गर्मी से राहत की सांस ली। लगातार हुई बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

    • 30 Jun 2026 03:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: बरेली में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सख्त

      बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 30 जून 2026 को जीआईसी ऑडिटोरियम में पंडित राधेश्याम की प्रतिमा के अनावरण और ऑडिटोरियम का नाम ‘पंडित राधेश्याम स्मृति भवन’ किए जाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। फरीदपुर विधानसभा से दिवंगत विधायक रहे श्याम बिहारी के पुत्र ईशान जब कुछ देर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया।

    • 30 Jun 2026 03:32 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुज़फ्फरनगर मंडी चुनाव में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

      मुज़फ्फ़रनगर। दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर मंगलवार को नवीन मंडी समिति परिसर में व्यापारियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। एसोसिएशन के 252 सदस्य 31 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मंडी समिति में मतदान को लेकर चहल-पहल रही और व्यापारी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालते नजर आए। इस बार चुनाव को लेकर सबसे अधिक चर्चा दो प्रमुख गुटों के बीच मुकाबले की है। व्यापारिक जगत में मुख्य मुकाबला संजय मित्तल और सचिन सिंघल गुट के बीच माना जा रहा है, जिसके चलते चुनाव बेहद रोचक और कांटे का हो गया है। दोनों पक्षों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और मतदान से पहले लगातार व्यापारियों से जनसंपर्क भी किया गया।

    • 30 Jun 2026 03:31 PM (IST)

      बंद पड़े लखनियादरी पर्यटक स्थल के अंदर गहरे पानी में नहाते समय एक युवक कि डूबकर हुई मौत

      मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनियादरी पर्यटक स्थल के अंदर गहरे पानी में नहाते समय एक युवक कि डूबकर हुई मौत, जानकारी के अनुसार नसीर पुत्र मतिउर रहमान निवासी जैतपुरा वाराणसी से अपने दोस्तों के साथ घूमने लखनियादरी पर्यटक स्थल पर आया था लेकिन करीब तीन महीने से लखनियादरी पर्यटक स्थल बंद पड़ा हुआ है अंदर जाने वाले रास्ते पर ताला लगा दिया और तार कसी कर दी गई हैं, लोगों का ऐसा मानना है कि नसीर अपने दोस्तों के साथ पहाड़ के रास्ते अंदर प्रवेश किया और झरने का पानी गिरता हुआ देख नहाने लगें और नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, बाकी साथियों ने अहरौरा थाने कि पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच ग ई एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया लेकिन रविवार को शाम को गया सफलता नहीं मिली, सोमवार को सुबह फिर पानी में तलाश किया शव मिला, परिवार में कोहराम मच गया,शव पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,बंद होने के बावजूद शैलानी अदंर कैसे पहुंचें पुलिस प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    • 30 Jun 2026 03:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: सपा ने बिजली कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

      देवरीया । बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रस्तावित धरना में मुख्यमंत्री को संबोधित मौर्या जी को सौंपा ज्ञापन इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी बिजली उत्पादन के लिए भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ जिसकी देन है कि आज पुरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था ध्वस्त और जनता को बिजली बिल के नाम पर दोहन किया जा रहा अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था ठीक नही हुई तो धरने पर बैठ ने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश यादव रणविजय सिंह अनिल तिवारी विकास यादव अमित प्रधान अनरूद यादव विकास तिवारी गुड्डू यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

    • 30 Jun 2026 03:29 PM (IST)

      UP News Live Updates: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक दुष्कर्म

      देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक युवती ने राज गोड पुत्र नरसिंह गोड नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे में करीब डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित रूप से मुकर गया। पीड़िता ने महुआडीह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि उसे लगातार शादी का भरोसा देकर धोखे में रखा गया तथा उसके परिवार के परिजन भी शादी से इनकार कर दिए तथा राज गोड द्वारा डेढ़ वर्षो तक उसका शोषण किया गया। पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य साम

    • 30 Jun 2026 03:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: कन्नौज में दो पक्षों के बीच मारपीट

      कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के नुनारी गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सड़क पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो तिर्वा थाना क्षेत्र के नुनारी गांव का बताया जा रहा है

    • 30 Jun 2026 01:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में दर्दनाक आत्महत्या का मामला

      नोएडा में मंगलवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत की और उन्होंने हकीकत बताई।

      पुलिस ने क्या बताया?

      सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी डीके शुक्ला ने बताया कि लोटस स्पेसिया हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1803 में पारुल अग्रवाल और उनके पति पल्लव अग्रवाल रहते हैं। मंगलवार की सुबह पारुल अग्रवाल ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें उनकी बेहद दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    • 30 Jun 2026 01:52 PM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं में किराए के कमरे में गिरकर व्यक्ति की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिवार में मचा कोहराम

      जनपद बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरौली का रहने वाला 45 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र गंगाप्रसाद शर्मा लगभग दो-तीन वर्ष से वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा वजीरगंज में किराए के कमरे में अकेले रहता था और चलते-फिरते अपना काम करता था इसी बीच आज सुबह-सुबह वह कमरे में गिर गया और उसकी हालत बिगड़ गई मकान मालिक उसे तुरंत सीएचसी वजीरगंज लेकर गया जहां पर डॉक्टरों उसे देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया मकान मालिक ने प्रदीप कुमार शर्मा की मौत की सूचना परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बुलाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी

    • 30 Jun 2026 01:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: रामपुर कारखाना ब्लॉक में डीएम का औचक निरीक्षण

      जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सुबह करीब 10 बजे रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत सचिव बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। एडीओ पंचायत को भी उनके फील्ड में होने की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, बीएमएम भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। एनआरएलएम की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। मनरेगा से जुड़े कार्यों की जानकारी देने के लिए भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर उपलब्ध नहीं था।

    • 30 Jun 2026 01:22 PM (IST)

      UP News Live Updates: मानसून की पहली तेज बारिश ने देवरिया नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत उजागर

      देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के कई सरकारी विभागों और कार्यालयों में बारिश का पानी भर जाने से कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान कई सरकारी दफ्तरों के परिसर और कमरों में पानी घुस गया, जिससे कार्यालयी कार्य प्रभावित हुए। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने विभिन्न विभागों का स्थलीय निरीक्षण किया जहां बरसात का पानी मैरूड हो गया है। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में शहर की सड़कों और सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया।

    • 30 Jun 2026 01:21 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में महिला की मौत पर हंगामा

      उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे पर मंगलवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक अनियंत्रित ट्रक ने जंगल से जानवरो का चारा लेकर आ रही महिला को बेरहमी से कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं गुसाए परिजनों ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर हंगामा करते हुए ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल भीड़ के चुंगल से ट्रक ड्राइवर को छुड़वाकर जहां थाने पहुंचा तो वहीं पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद भीड़ को समझा बुझाकर शांत कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    • 30 Jun 2026 01:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: मैनपुरी में दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग का आरोप

      मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पूनम पत्नी अमरदीप ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 15 जून 2026 की रात करीब आठ बजे पीड़िता के भाई रजिया और प्रशांत लस्सी पीने के लिए गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के निवासी अभिमन्यु पुत्र विश्वनाथ, विशाल पुत्र शिवपाल, गौरव व रंजन पुत्र सुरेन्द्र, अरुण पुत्र पप्पू, समीन पुत्र सन्नी तथा करण पुत्र करिया मौके पर पहुंचे और कथित रूप से उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    • 30 Jun 2026 12:35 PM (IST)

      UP News Live Updates: 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, जाति पूछकर खेत में ले गए आरोपी

      बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बेटियों की सुरक्षा को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने 13 वर्षीय नाबालिग से जाति पूछने के बाद उसे जबरन मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।  क्या है पूरा मामला..... पीड़िता के परिजनों के अनुसार, किशोरी बीते दिन घर से किसी काम से निकली थी। तभी बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने पहले उससे जाति पूछी और फिर जबरन उसे पास के मक्के के खेत में खींच ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी की गई। इसी दौरान शोर सुनकर एक राहगीर मदद को पहुंचा। उसे देखते ही बदहवास और डरी-सहमी किशोरी चीख पड़ी, "भैया, इसने मेरे साथ गलत किया, मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।" आरोपियों ने मौके से फरार होने से पहले पीड़िता को धमकाया भी।

    • 30 Jun 2026 12:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं में युवक का शव मिलने से सनसनी, नशे का आदी था मृतक

      बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के चुना मंडी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिंकू (22) पुत्र रोशन लाल, निवासी जोशी मोहल्ला, अल्फ़ा सराय, थाना कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि चुना मंडी के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

    • 30 Jun 2026 12:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: जिला अस्पताल में मानसिक विक्षिप्त को लातों से पीटा

      रायबरेली मे मानसिक विछिप्त को पीटे जाने का मामला जिला अस्पताल मे सामने आया है। यहां जिला पुरुष अस्पताल मे तैनात आया पिंकी ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए मानसिक विछिप्त को लातों से मारा है। इतना ही नहीं, आया लात चलाने के दौरान गालियां भी दे रही है। आया पिंकी की इस हरकत को किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इस मामले मे सीएमएस डॉक्टर पुष्पेंद्र को जब फ़ोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया। अस्पताल स्टाफ का दबी ज़बान यह कहना है कि आया पिंकी सीएमएस डॉक्टर पुष्पेंद्र की करीबी है। हालांकि सीएमएस ने बयान जारी करते हुए कार्रवाही की बात की है।

    • 30 Jun 2026 10:40 AM (IST)

      UP News Live Updates: होटल में युवती संग घिनौनी हरकत, दो गिरफ्तार

      उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ हुई घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगरा पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सोमवार को अपनी ओर से प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    • 30 Jun 2026 10:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: अयोध्या मुद्दे पर गरमाई राजनीति, प्रमोद कृष्णम बोले- SIT नहीं अब CBI जांच जरूरी

      राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ने वाले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर में चढ़ावा और दान चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए इसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल अयोध्या या उत्तर प्रदेश का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तीन अधिकारियों वाली विशेष जांच टीम (SIT) इस पूरे मामले की तह तक नहीं पहुंच सकती। इसलिए निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 30 Jun 2026 10:15 AM (IST)

      UP News Live Updates: सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया लंबा जाम

      रायबरेली मे ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिसका शव रख कर जाम लगाया गया है उसको एक दिन पहले जानबूझकर की गई दुर्घटना मे मार दिया गया है। मामला सलोन कोतवाली इलाके में रायबरेली प्रतापगढ़ हाईवे का है। यहां पूरे खमरिया गांव निवासी मेवालाल साईकिल से जा रहे थे तभी उनको बुलेट सवार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मे मेवालाल की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के प्रधान ने काम पर बुलाया था। मेवालाल ने इंकार किया तो प्रधान ने दुर्घटना मे मार देने की धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने प्रधान और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज करने के अलावा मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। फिलहाल सलोन पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

    • 30 Jun 2026 10:13 AM (IST)

      शादी का झांसा देकर संबंध, दारोगा पर दर्ज हुआ केस

      प्रतापगढ़ में एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का मामला दर्ज हुआ है। गौतम बुद्ध नगर की महिला की शिकायत पर कार्रवाई हुई। आरोप है कि भदोही में तैनाती के दौरान परिचय हुआ था। एसपी ने दारोगा अर्जुन सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

    • 30 Jun 2026 10:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिन निकलते ही मौत का तांडव, एक झटके में बिछ गईं 4 लाशें, 65 लोग

      यमुना एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से नोएडा आ रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

      मथुरा में तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार

      मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-112 के पास हुआ, जहां लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    • 30 Jun 2026 09:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: साहिबाबाद मंडी में अवैध वसूली पर दुकानदारों का बड़ा विरोध

      गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी में नया विवाद सामने आया है। दुकानदारों ने मंडी सचिव पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैसे नहीं देने पर 25 साल पुरानी दुकानें हटाई गईं, जिससे करीब 200 परिवारों की आजीविका पर संकट गहरा गया है।

    • 30 Jun 2026 09:38 AM (IST)

      UP News Live Updates: रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद

      रामलला के दर्शन करने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या पुलिस ने देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की कायरता बताया है, वहीं अजय राय की पत्नी ने सरकार को अधर्मी करार दिया। पढ़ें पूरी खबर

    • 30 Jun 2026 08:25 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद में जिससे किया अंधा प्यार, उसने ही सुलाया मौत की नींद

      गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में 28 वर्षीय जाकिर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। महिला ने दावा किया कि उसने यह कदम अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर उठाया।

    • 30 Jun 2026 08:24 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

      पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सोमवार की रात पुलिस विभाग में काफी फेरबदल किया है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 69 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। एकौना के थानेदार अजय कुमार पांडेय को डायल-112 में तैनाती मिली है। वहीं खुंखदू , भटनी व खामपार के थानेदार संतोष कुमार , पंकज गुप्ता व प्रदीप कुमार अस्थाना को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ बलराम सिंह को खामपार का थानेदार बनाया गया है। गौरीबाजार थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार को ईमानदारी की सजा मिली है। उन्हें अपराध शाखा में भेजा गया है। मृत्युंजय कुमार को भटनी और विकास नाथ को मईल की जिम्मेदारी मिली है।

    • 30 Jun 2026 08:23 AM (IST)

      UP News Live Updates: हापुड़ में जमीनी विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

      उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और सनसनी फैल गई है।

Location :  Lucknow

Published :  30 June 2026, 8:21 AM IST

Advertisement