तमिलनाडु में रूह कंपा देने वाला हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 8 की मौत

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में वैन नीम के पेड़ से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 9:34 PM IST
google-preferred

Tiruchirappalli: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुसिरी के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कार में करीब 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

ऐसे हुआ हादसा

यह हादसा जेम्बुनाथपुरम के पास हुआ। जानकारी के अनुसार वैन में सवार लोग नमक्कल जिले में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सभी लोग तंजावुर जिले के तिरुक्कट्टुपल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान थुरैयूर-मुसिरी मार्ग पर उनकी वैन हादसे का शिकार हो गई।

बताया गया है कि अचानक ड्राइवर का कार से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे नीम का पेड़ बना काल (इमेज सोर्स-इंटरनेट)

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान ए. मणिकम (50), ए. शक्तिवेल (42), जी. मुरुगन (38), ए. राजेश (35) और जी. सुब्रमणि (39), एस. सांगिली (48), एस. पावादाई (50) और टी. सीतारामन (19) के रूप में हुई है। घायलों के नाम सी. रामलिंगम (45) और आर. रामर (40) हैं।

Blast in Jalaun: जालौन में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में आए कई लोग; 2 दर्जन घायल, 7 गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मुसिरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सक्थिवेल, सुब्रमणि और सीतारमन ने दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जेम्बुनाथपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार से शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए मुसिरी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। सभी मृतक तंजावुर जिले के तिरुकट्टुपल्ली के रहने वाले थे और ईंट भट्ठे पर काम करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आखिर कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई।

कानपुर से धर्मेंद्र यादव ने भरी हुंकार, मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भाजपा को घेरा

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Location :  Tiruchirappalli

Published :  22 November 2026, 9:19 PM IST

Advertisement