Sulakshana Pandit Passes Away: सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया, संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनके निधने से एक युग का अंत हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2025, 11:15 PM IST
google-preferred

Mumbai: हिंदी सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 71 वर्ष की थी। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्मी दुनिया, संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

गायकी के बाद अभिनय
सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका थीं। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1967 में फिल्म के लिए पहली बार गाना गाया था। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। 1975 में उन्होंने फिल्म 'उलझन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

संगीतमय विरासत से निकलीं सुलक्षणा पंडित

1954 में जन्मी सुलक्षणा पंडित एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार से थीं। वे महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। उनके भाई जतीन-ललित बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी हैं। परिवार में तीन बहनें और तीन भाई—सभी अलग-अलग क्षेत्रों में संगीत से गहरे जुड़े रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 9 साल की उम्र से गाना शुरू किया और 1967 में प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा। उनकी मधुर आवाज ने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में जादू बिखेरा।

Sulakshana Pandit passes

गायकी में बिखेरा जलवा

बेहतरीन गायिका थीं सुलक्षणा पंडित

सुलक्षणा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक बेहतरीन गायिका भी थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। 1967 में फिल्म 'तकदीर' में लता मंगेशकर के साथ उनका गाना 'सात समंदर पार से' खूब पसंद किया गया।
1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।  उनके कई हिट गाने जैसे 'मौसम मौसम लवली मौसम' (थोड़ी सी बेवफाई) और 'बेकरार दिल' (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।

गायकी से अदाकारा बना सुलक्षणा पंडित

इन फिल्मों में किया काम
सुलक्षणा पंडित ने 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपने वक्त के बड़े कलाकारों राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया।

संजीव कुमार को प्रपोज किया
सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म 'उलझन' में संजीव कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर सुलक्षणा को संजीव से एकतरफा प्यार हो गया था। हालांकि संजीव कुमार को हेमा मालिनी से प्यार था। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को प्रपोज किया लेकिन हेमा मालिनी ने मना कर दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने संजीव कुमार को प्रपोज किया लेकिन संजीव कुमार ने सुलक्षणा का प्रपोजल ठुकरा दिया। इसके बाद सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की।
फिल्म इंडस्ट्री से दूर हुईं सुलक्षणा
संजीव कुमार के द्वारा सुलक्षणा के प्यार को ठुकराए जाने के बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। 1985 में संजीव की मृत्यु के बाद वह पूरी तरह टूट गईं और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

खबर अपडेट हो रही है....

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 6 November 2025, 11:15 PM IST