Kannuaj News: कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर सराफा व्यापारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 May 2026, 7:44 PM IST
google-preferred

Kannauj: कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर सराफा व्यापारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली थी और बदमाश हत्या के बाद जेवर लूटकर फरार हो गए।

घर में अकेली थी महिला

जानकारी के मुताबिक, Chhibramau के बनवारी नगर निवासी मंजू वर्मा की हत्या की गई है। उनके पति राजीव वर्मा विशुनगढ़ में सराफा की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सोमवार सुबह वह अपने बेटे सुधांशु के साथ दुकान पर चले गए थे।

परिवार को फतेहगढ़ स्थित ससुराल में गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। दोपहर करीब 1:51 बजे राजीव वर्मा ने पत्नी से मोबाइल पर बात की और उन्हें तैयार रहने को कहा।

शाम को घर पहुंचे तो मिली पत्नी की लाश

शाम करीब 5:30 बजे जब राजीव वर्मा घर पहुंचे तो पत्नी मंजू वर्मा मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। वहीं गले से सोने की चेन, हाथ की पांच अंगूठियां और कान के टॉप्स गायब थे।

प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट के बाद हत्या का माना जा रहा है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही Kapil Dubey पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Location :  Kannuj

Published :  25 May 2026, 7:33 PM IST

Advertisement