Raebareli News: सरेनी के घाट गंगा के जलस्तर में डूबे, दाह संस्कार करना हुआ मुश्किल

रायबरेली के सरेनी इलाके में गेंगासो गंगा घाट का जलस्तर बढ़ने से श्मशान घाट पानी में डूब गए हैं। शमशान जलमग्न होने से लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी हो रही है। पढिये पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 24 August 2025, 3:43 PM IST
google-preferred

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सरेनी इलाके में गेंगासो गंगा घाट का जलस्तर बढ़ने से श्मशान घाट पानी में डूब गए हैं। शमशान जलमग्न होने से लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी हो रही है। दरअसल पीछे से आ रहे पानी के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर इसी गेंगासो घाट पर जलस्तर के चलते स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा के जलस्तर बढ़ने को लेकर उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाढ़ चौकी में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी मॉनीटिरिंग भी की जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रायबरेली में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जनपद के सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगा घाट पर जलस्तर बढ़ने से यहां पर आने वाले लोगों को दाह संस्कार करने में परेशानी हो रही है। गंगा नदी का पानी किनारे के क्षेत्र को डुबो चुका है। जिसके कारण स्थानीय लोगों की दुकानदारी पर असर देखा जा रहा है। यहां तक की नदी के आसपास के खेतों में भी पानी घुस आया है।

Greater Noida Nikki Murder: दहेज की आग में कब तक जलती रहेंगी बेटियां, कहां सोया है कानून और समाज?

अधिकारियों की ड्यूटी...

बाढ़ की आशंका से निपटने के लिए एसडीएम लालगंज मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नदी का उड़ी जलस्तर बढ़ता है तो हमारी तहसील के गांव कुटिया माली पर बाढ़ चौकी बना दी गई है। सभी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। लगातार नजर रखी जा रहा है। आबादी में पानी आने से पहले सुरक्षित लोगों को बाहर बाढ़ चौकी व विद्यालय में रखा जाएगा। सारी व्यवस्था की जाएगी ।कोई क्षति होती है तो उसके लिए भी उपाय किया जा रहा है।

परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, लोगों को बचाव के बारे में जागरूक किया गया है। 10 छोटी नाव और दो बड़ी नाव की व्यवस्था की गई है। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के अधिकारी मोनिटरिंग कर रहे हैं। लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाई गई है। अभी गांव में पानी नहीं घुसा है सिर्फ खेतों में पानी आया है।

मैनपुरी में खाद की कमी से परेशान किसान: लंबी लाइनों में खड़े होकर कर रहे इंतजार, डिंपल यादव ने उठाई ये समस्या

 

 

Location :