नशे में युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा का फोड़ा सिर, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार वृद्धा पर नशे में युवक ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में वृद्धा का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 September 2026, 11:02 AM IST
google-preferred

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार इलाके के एक गांव में 80 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार वृद्धा पर गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में हमला कर दिया। आरोपी ने डंडे से वृद्धा की पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गांव में घूम रही थी 80 वर्षीय वृद्धा

बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर गांव में घूमती रहती है। बुधवार शाम करीब 7 बजे भी वह गांव में घूम रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक नशे की हालत में था और उसने वृद्धा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

डंडों से पीटा, सिर फटने से हुई लहूलुहान

आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग महिला पर डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान वृद्धा के सिर में गंभीर चोट लग गई और सिर फट गया। खून से लथपथ होकर वृद्धा जमीन पर गिर पड़ी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेर लिया।

Delhi: नए संसद भवन के पास स्टाफ क्वार्टर में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या, लोहे के बक्से ने खोला कई दिनों से बंद राज

ग्रामीणों ने आरोपी को घेरा

बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही घेर लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अंतू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

अंतू पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की है। थानाध्यक्ष अंतू अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी

80 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ हुई मारपीट की इस घटना को लेकर गांव में नाराजगी है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Pratapgarh

Published :  17 September 2026, 11:02 AM IST

Related News

Advertisement